लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव और तेज प्रताप ने स्पूतनिक-वी वैक्सीन की पहली डोज ली, मेदांता अस्पताल में लगवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2021 20:26 IST

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बडे़ भाई तेजप्रताप यादव ने कोरोना का वैक्सीन ली. टीका लेने के साथ ही सभी सवाल थम गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकई दिनों से लगातार सत्ता पक्ष के लोग इनके ऊपर निशाना साध रहे थे. तेजस्वी और तेजप्रताप यादव को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे. जनप्रतिनिधियों से यह अपील की थी कि वह जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगवा लें.

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बडे़ भाई तेजप्रताप यादव ने आज कोरोना का वैक्सीन ले लिया.

 

राजद के कृष्ण- अर्जुन कहे जाने वाले दोनों भाइयों ने भारत में बनी हुई वैक्सीन को तवज्जो नहीं दी. दोनों भाइयों ने पटना स्थित मेदांता अस्पताल में स्पूतनिक-वी वैक्सीन लगवाई. यह रूस की वैक्सीन है, जिसे भारत सरकार ने देश में आपात इस्तेमाल की इजाजत दे रखी है. यहां उल्लेखनीय है कि कोरोना की वैक्सीन नहीं लेने के कारण कई दिनों से लगातार सत्ता पक्ष के लोग इनके ऊपर निशाना साध रहे थे.

सियासी गलियारों में पिछले कई वक्त से इस बात को लेकर चर्चा की जा रही थी कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव कोरोना वैक्सीन क्यों नहीं लगवा रहे हैं? भाजपा और जदयू लगातार ही इस बात पर सवाल उठाते हुए पूछते थे कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि दोनों भाई कोरोना टीका लेने से डरते हैं? या फिर कोई और बात है, जो वह जनता के सामने लाना नहीं चाहते हैं.

इस तरह के कई आरोप, सवाल और अटकलों को हवा मिलती देख दोनों भाइयों ने इसका जवाब सीधे कोरोना वैक्सीन लगवाकर दिया. बिहार में मेदांता ही ऐसा पहला अस्पताल है, जहां विदेशी वैक्सीन लोगों को दी जा रही है. गौरतलब हो कि बीते दिनों बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों से यह अपील की थी कि वह जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगवा लें.

इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा और जनता को भी टीका लेने की प्रेरणा मिलेगी. इसके साथ ही बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा था कि बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र तक सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों को टीका लगाना (कम से कम एक डोज) अनिवार्य है. इसके बाद से लगातार तेजस्वी और तेजप्रताप यादव को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे. अब टीका लेने के साथ ही सभी सवाल थम गए हैं.

टॅग्स :आरजेडीतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवबिहारकोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे