सुधाकर पर फैसला लालू यादव लेंगे, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा-घटिया बयान स्वीकार्य नहीं, बेटे के बयान को गलत ठहराया

By एस पी सिन्हा | Published: January 5, 2023 09:59 PM2023-01-05T21:59:12+5:302023-01-05T22:00:06+5:30

बिहारः जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने सुधाकर सिंह के बहाने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को चेतावनी दी थी।

bihar rjd mla Sudhakar Singh attack cm nitish kumar RJD state president Jagdanand Singh said Lalu Yadav will take decision son's statement is wrong | सुधाकर पर फैसला लालू यादव लेंगे, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा-घटिया बयान स्वीकार्य नहीं, बेटे के बयान को गलत ठहराया

नए साल की शुरुआत में ही महागठबंधन में घमासान शुरू हो गया है।

Highlightsराजद विधायक सुधाकर सिंह ने पलटवार किया था।जदयू और राजद ताओं के बीच बयानबाजी जारी है। नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है।

पटनाः बिहार के पूर्व कृषि मंत्री व राजद विधायक सुधाकर सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार तंज कसे जाने के बाद मचे सियासी बवाल के बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी अपने बेटे के बयान को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह का घटिया बयान स्वीकार्य नहीं है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

उनसे जब पूछा गया कि सुधाकर सिंह पर पार्टी एक्शन लेगी तो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव इस मामले को देखेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के अलावा कोई और इस मसले पर फैसला नहीं ले सकता।

इससे पहले जब सुधाकर सिंह ने लगातार नीतीश कुमार और सरकार विरोधी अपने बयानों पर विवाद के बाद मंत्री पद छोड़ा था तब जगदानंद सिंह उनको साथ लेकर तेजस्वी यादव के पास गए थे। उसके बाद से जगदानंद सिंह नाराज होकर अपने गांव चले गए थे। पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में दिल्ली भी नहीं गए।

हालांकि बाद में लालू यादव के मनाने पर माने और दोबारा आरजेडी दफ्तर जाना शुरू किया। वहीं मंगलवार को नीतीश कुमार ने सुधाकर सिंह के बयान पर कहा था कि यह राजद का मामला है और उनको देखना चाहिए। इसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि अगर कोई नीतीश सरकार के खिलाफ बोल रहा है तो भाजपा के एजेंडे पर चल रहा है।

बता दें कि नए साल की शुरुआत में ही महागठबंधन में घमासान शुरू हो गया है। नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने सुधाकर सिंह के बहाने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को चेतावनी दी थी। जिसके बाद सुधाकर सिंह ने पलटवार किया था। उसके बाद से जदयू और राजद के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है।

Web Title: bihar rjd mla Sudhakar Singh attack cm nitish kumar RJD state president Jagdanand Singh said Lalu Yadav will take decision son's statement is wrong

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे