लाइव न्यूज़ :

राजद विधायक ने जदयू सांसद को बताया बकरी चोर, पोस्‍टर को ट्व‍िटर अकाउंट से शेयर किया

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2021 19:16 IST

राजद विधायक बच्‍चा पांडेय ने तो ट्व‍िटर पर इस पोस्‍टर को साझा करते हुए सांसद को 'बकरी चोर' तक कह दिया है. इस पोस्‍टर को राजद के कई और नेताओं ने भी साझा किया है.

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक पेज पर छह दिसंबर को 'शौर्य दिवस' की बधाई देते हुए एक पोस्‍टर शेयर किया गया.मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही सांसद कविता सिंह और उनके पति की तस्‍वीर भी लगी है. कविता सिंह सीवान से जदयू की सांसद हैं.

पटनाः बिहार के सीवान से जदयू की महिला सांसद कविता सिंह और उनके पति अजय सिंह की तस्‍वीर वाले एक पोस्‍टर ने सियासी माहौल को गर्मा दिया है. राजद विधायक बच्चा पांडेय ने सीवान से सांसद को बकरी चोर बता दिया है.

 

 

यह पोस्‍टर एक फेसबुक पोस्‍ट में इस्‍तेमाल किया गया है, जो अब फेसबुक के साथ ही ट्वटिर और अन्‍य इंटरनेट माध्‍यमों पर भी वायरल हो रहा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पोस्‍टर मूलत: सांसद कविता सिंह के नाम से बने फेसबुक के एक वेरिफाइड पेज से पोस्‍ट किया गया था. जिसे जिले के बडहरिया से विधायक बच्‍चाजी पांडेय ने इस पोस्‍टर को अपने ट्व‍िटर अकाउंट से शेयर किया है.

राजद विधायक बच्‍चा पांडेय ने तो ट्व‍िटर पर इस पोस्‍टर को साझा करते हुए सांसद को 'बकरी चोर' तक कह दिया है. इस पोस्‍टर को राजद के कई और नेताओं ने भी साझा किया है. दरअसल, सांसद कविता सिंह के नाम से बने फेसबुक पेज पर छह दिसंबर को 'शौर्य दिवस' की बधाई देते हुए एक पोस्‍टर शेयर किया गया.

इस पोस्‍टर में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही सांसद कविता सिंह और उनके पति की तस्‍वीर भी लगी है. जिस पर अब राजनीति शुरू हो गई है. कविता सिंह सीवान से जदयू की सांसद हैं. इससे पहले वह जिले के दारौंदा से जदयू की विधायक भी रह चुकी हैं.

उनके पति अजय सिंह सिवान के बाहुबली नेताओं में गिने जाते हैं. खुद के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज रहने के कारण अजय सिंह ने विस चुनाव से ठीक पहले कविता सिंह से शादी कर ली थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद कविता सिंह ने चुनाव का पर्चा भरा और पति के रसूख की बदौलत पहली ही बार में विधायक चुनी गई थीं. पितृपक्ष में हुई यह शादी तब खासी चर्चा में रही थी.

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू