तेज प्रताप नहीं हैं भरोसे लायक आदमी?, राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने कहा-गंभीरता से नहीं लेते

By एस पी सिन्हा | Updated: February 9, 2026 15:52 IST2026-02-09T15:51:34+5:302026-02-09T15:52:29+5:30

सुनील सिंह के राबड़ी देवी से पारिवारिक रिश्ते हैं और वे उनसे राखी भी बंधवाते रहे हैं। विधान परिषद में सुनील सिंह हमेशा राजद का पक्ष मजबूती से रखते हैं।

bihar rjd lalu yadav rabri devi Tej Pratap not trustworthy man RJD MLC Sunil Kumar Singh said not taken seriously | तेज प्रताप नहीं हैं भरोसे लायक आदमी?, राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने कहा-गंभीरता से नहीं लेते

file photo

Highlightsरघुवंश प्रसाद सिंह को उन्होंने कभी ‘एक लोटा पानी भर’ बताया था।जगदानंद सिंह पर भी साजिश का आरोप लगाया था। सुनील सिंह भी उन लोगों में शामिल हैं जो उनके बारे में अफवाहें फैला रहे हैं।

पटनाः राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के द्वारा लगाए गए आरोप पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप दो बार मंत्री रह चुके हैं और बड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद लोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते। सुनील सिंह ने कहा कि तेज प्रताप कब किसके साथ हो जाएं और कब अलग हो जाएं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। उन्होंने याद दिलाया कि तेज प्रताप पहले भी कई नेताओं पर आरोप लगा चुके हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह को उन्होंने कभी ‘एक लोटा पानी भर’ बताया था।

जगदानंद सिंह पर भी साजिश का आरोप लगाया था। अब वे मुकेश रौशन पर भी साजिश रचने की बात कर रहे हैं। हालांकि, सुनील सिंह ने कहा कि तेज प्रताप लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं, इसलिए वे उनका सम्मान करते हैं और ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। बता दें कि तेज प्रताप यादव का आरोप है कि सुनील सिंह भी उन लोगों में शामिल हैं जो उनके बारे में अफवाहें फैला रहे हैं।

उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जाता है कि सुनील सिंह के राबड़ी देवी से पारिवारिक रिश्ते हैं और वे उनसे राखी भी बंधवाते रहे हैं। विधान परिषद में सुनील सिंह हमेशा राजद का पक्ष मजबूती से रखते हैं। वह बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ अपने कथित रिश्ते की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है।

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि उनका उस लड़की से कोई संबंध नहीं है और सोशल मीडिया पर उनके पिता बनने की अफवाह फैलाई जा रही है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर वे कोर्ट भी जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज प्रताप ने पांच लोगों को ‘जयचंद’ बताते हुए उन पर साजिश रचने का आरोप लगाया। इनमें सुनील सिंह, आकाश भाटी, मुकेश रौशन और संजय सिंह के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग सोशल मीडिया पर गलत बातें फैला रहे हैं।

तेज प्रताप ने पूर्व विधायक मुकेश रौशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साजिश रचने वाले समूह का संचालन वही कर रहे हैं और यहां तक दावा किया कि उनकी हत्या तक कराई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि महुआ सीट से मुकेश रौशन और तेज प्रताप दोनों चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में दोनों को हार का सामना करना पड़ा था।

Web Title: bihar rjd lalu yadav rabri devi Tej Pratap not trustworthy man RJD MLC Sunil Kumar Singh said not taken seriously

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे