लाइव न्यूज़ :

Bihar RJD-JDU: महिला संवाद यात्रा पर 225 करोड़ रुपए?, तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर किया सवाल, जदयू सांसद संजय झा का पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 5, 2024 15:40 IST

Bihar RJD-JDU:संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो हर साल यात्रा पर निकलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजब मुख्यमंत्री यात्रा करते हैं तो बिहार और जनता के लिए यात्रा करते हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए यात्रा कोई नई बात नहीं है। तेजस्वी यादव से और क्या उम्मीद किया जा सकता है?

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा पर निकलने के दौरान होने वाले 225 करोड़ रुपए खर्च को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर होने वाले खर्चों को लेकर सवाल उठाया है। वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा सवाल उठाए जाने पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब लोगों के बीच जाते हैं तो जमीन तौर पर जाकर चीजों को देखते हैं। जब वो यात्रा करते हैं तो कई योजनाओं का निरीक्षण करते हैं। संजय झा ने कहा कि समस्याओं को जानते है उनका समाधान करते हैं। यात्रा करना कोई आसान काम नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश तो 4 डिग्री या फिर 44 डिग्री में यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री यात्रा करते हैं तो बिहार और जनता के लिए यात्रा करते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए यात्रा कोई नई बात नहीं है। संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो हर साल यात्रा पर निकलते हैं। जब से वो मुख्यमंत्री बने तब से यात्रा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए संजय झा ने कहा कि तेजस्वी यादव से और क्या उम्मीद किया जा सकता है? यात्रा में क्या लूट होता है बताइए..तो क्या मुख्यमंत्री यात्रा पर नहीं निकलें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई आज से यात्रा पर थोड़ी जा रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को यादव दिलाते हुए कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर जाकर गांव में भी रुके हैं, कहीं सरकारी क्वार्टर में नहीं रुकते थे। याद है ना...। काहे भूल जाते हैं ये सब। तेजस्वी यादव के इस दावे पर कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुखौटा बनाकर अधिकारी पैसा लूट रहे हैं।

इस पर संजय झा ने कहा कि इन सब बातों का क्या जवाब दिया जाए। मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव से ही यात्रा कर रहे हैं। वो जमीन पर जाकर काम देख रहे हैं। जब प्रशासन को पता होता है कि मुख्यमंत्री यात्रा पर जा रहे हैं तो वहां के काम को और अधिक तेजी से होता है।

वहीं तेजस्वी के दावे ही उनकी सरकार बनेगी तो बिहार में बदलाव होगा। इसको लेकर संजय झा ने कहा कि बिहार के लोग देखे ही हैं कि कितना बदलाव होता है। तब सरकार में थे लोग तब देखे नहीं कैसे सब बिहार छोड़ के भाग गए थे।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया