बिहार राजदः 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 14 जून 2025 से शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2025 14:37 IST2025-05-31T14:36:47+5:302025-05-31T14:37:49+5:30

Bihar RJD: चितरंजन गगन ने बताया कि आज से प्रखंड कमेटियों का चुनाव शुरू हो गया है। जबकि 5 जून से जिला कमेटियों के लिए मतदान होगा।

Bihar RJD Election national president July 5 process election state president start from June 14, 2025 | बिहार राजदः 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 14 जून 2025 से शुरू

file photo

Highlightsप्राथमिक (बूथ) और पंचायत इकाइयों के चुनाव के साथ ही अब पार्टी दूसरे चरण की ओर बढ़ रही है।प्रखंड डेलीगेट्स की अंतिम सूची का प्रकाशन भी हो गया है।14 जून से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। राजद के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 14 जून 2025 से शुरू होगी, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 5 जुलाई 2025 को संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजद के संगठनात्मक चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है। प्राथमिक (बूथ) और पंचायत इकाइयों के चुनाव के साथ ही अब पार्टी दूसरे चरण की ओर बढ़ रही है।

चितरंजन गगन ने बताया कि आज से प्रखंड कमेटियों का चुनाव शुरू हो गया है। जबकि 5 जून से जिला कमेटियों के लिए मतदान होगा। उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों में बूथ और पंचायत स्तरीय चुनाव पूरी पारदर्शिता और पार्टी संविधान के अनुरूप संपन्न हो चुके हैं। इसके बाद प्रखंड डेलीगेट्स की अंतिम सूची का प्रकाशन भी हो गया है।

राज्य स्तर पर चुनाव संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. तनवीर हसन, ई. अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर और सारिका पासवान ने बिहार में, जबकि गिरिधारी यादव और मो. कयामुद्दीन ने झारखंड में डेलीगेट सूची जारी की है। प्रखंड डेलीगेट ही प्रखंड इकाइयों और जिला परिषद के सदस्यों का चुनाव करेंगे। 14 जून से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

वहीं 24 जून को राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव होंगे। चितरंजन गगन ने दावा किया कि राजद ही ऐसी पार्टी है जो पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से संगठनात्मक चुनाव करती है। इस बीच, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के भविष्य को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

जगदानंद सिंह राजद पार्टी के पहले सवर्ण प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनको लेकर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे अपने पद पर बने रहेंगे या बदलाव की बयार उन्हें भी छू लेगी। दरअसल, उपचुनाव के बाद से ही जगदानंद सिंह राजद दफ्तर नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में माना जा रहा है वो प्रदेश अध्यक्ष के पद से हट सकते हैं। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर लालू प्रसाद यादव की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। लालू यादव के नेतृत्व में पार्टी एक बार फिर मजबूत संगठन की ओर बढ़ने की तैयारी कर रही है।

Web Title: Bihar RJD Election national president July 5 process election state president start from June 14, 2025

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे