लाइव न्यूज़ :

बिहारः पेट्रोल, दाल पर राजद ने किया एनडीए पर हमला, पोस्टरवार कर लिखा-'सैंया हमार कमाय जात हैं, महंगाई डाइन खाए जात

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2021 21:38 IST

पोस्टर के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी वार किया गया है. पोस्‍टर में सरसों तेल की कीमत 220 रुपये, रिफाइन 180 रुपये, अरहर दाल 120 रुपये समेत विभिन्‍न सामग्री की कीमतें दर्शायी गई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल की कीमत 106 एवं डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर लिखी गई है. तस्‍वीर के बीच में बडे़ अक्षर में महंगाई लिखा है.विपक्ष में होते हैं तो महंगाई पर बड़ा सवाल उठाते हैं.

पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव के करीब दो महीनों के बाद पटना लौटते राजद के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं.

राज्‍य से लेकर केंद्र सरकार तक पर निशाना साधा जाने लगा है. इस क्रम में महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर राजद ने सीधा हमला बोला है. राजद कार्यालय के सामने के अलावे राजधानी पटना में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाये गए हैं. पोस्टर पर लिखा है कि-'सैंया हमार कमाय जात हैं, महंगाई डाइन खाए जात है.'

पोस्टर में एक महिला है जिसकी हड्डियां निकली हुई हैं और उसके खाने की प्लेट टूटी है. बगल में चम्मच रखी है. वो गरीबी की मार से कराह रही है. इस पोस्टर के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी वार किया गया है. पोस्‍टर में सरसों तेल की कीमत 220 रुपये, रिफाइन 180 रुपये, अरहर दाल 120 रुपये समेत विभिन्‍न सामग्री की कीमतें दर्शायी गई हैं.

पेट्रोल की कीमत 106 एवं डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर लिखी गई है. इसके साथ ही पोस्टर में कुछ सामानों के दाम भी लिखे हुए हैं. जिनमें घरेलू कुकिंग गैस- 1000, मसूर दाल- 75 रुपए किलो, चना- 80 रुपए किलो लिखा गया है. तस्‍वीर के बीच में बडे़ अक्षर में महंगाई लिखा है.

आगे लिखा है कि जब विपक्ष में होते हैं तो महंगाई पर बड़ा सवाल उठाते हैं. जब सत्‍ता में आते हैं तो उसका जिम्‍मेदार विपक्ष को बताते हैं. इस पोस्टर में महासचिव भाई अरुण कुमार, युवा राजद के प्रदेश सचिव जेम्स कुमार यादव समेत तीन अन्य नेताओं के फोटो और नाम हैं. पोस्टर में कई कार्टून के माध्यम से बताया गया है कि जनता की कमर महंगाई कैसे तोड़ रही है.

सामान का बाजार भाव बताया गया है और नरेन्द्र मोदी इसमें कह रहे हैं - डांट वरी सेल पकौड़ा. नीतीश कुमार युवाओं को दौड़ाते दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि- अपने आपको विकास के हवाले कर दोइस पोस्टर में एक महिला की भी फोटो है, जिसकी हड्डियां निकली हुई हैं और उसके खाने की प्लेट टूटी है. यहां बता दें कि, राजद लगातार महंगाई को लेकर सरकार पर हमलावर रही है.

वहीं, अब तेजस्वी यादव के पटना लौटने के बाद कई मुद्दों को लेकर बैठक करने और सरकार को घेरने की तैयारी की खबर सामने आई है. पोस्‍टर लगाने वाले राजद के नेता जेमर कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार विकास की बात करती है. लेकिन कहां विकास है. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि पेट्रोल से महंगा डीजल हो गया है.

देश के 35 फीसद लोग प्रतिदिन भूखे पेट सोते हैं. ऐसे में विकास का मतलब क्‍या है? यह तो दुर्भाग्‍यपूर्ण स्थिति है. मोदी जी कहते हैं कि पकौडे तलो, लेकिन आज तो युवा वह भी नहीं कर सकता क्‍योंकि तेल की कीमत दो सौ के पार हो गई है.

यहां उल्लेखनीय है कि राज्‍य में पोस्‍टर वार कोई नया नहीं है. विभिन्‍न मौके पर राजद, जदयू की ओर से पोस्‍टर लगाकर एक-दूसरे पर हमला किया जाता है. अब देखना है कि राजद के इस पोस्‍टर के जवाब में सत्‍ताधारी दल की ओर से क्‍या किया जाता है.

टॅग्स :बिहारपटनानरेंद्र मोदीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे