बिहार में सुखाड़, किसान परेशान और सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त हैं, आरसीपी सिंह ने कहा-जेपी के चेले का काम क्या रह गया?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2022 16:41 IST2022-09-06T16:39:58+5:302022-09-06T16:41:09+5:30

आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में किसान पस्त हैं और नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त हैं। यह विपक्षी एकता नहीं ’पंक्षी’ एकता है।

bihar RCP Singh attack CM Nitish Kumar Drought farmers upset happy in Delhi what is the work of JP's disciple left | बिहार में सुखाड़, किसान परेशान और सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त हैं, आरसीपी सिंह ने कहा-जेपी के चेले का काम क्या रह गया?

बिहार में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है।

Highlightsबिहार की जनता ने उनपर विश्वास किया और उन्होंने सबको धोखा दिया। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पहले अपना काम देखें कि उन्होंने राज्य में क्या किया है?बिहार में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है।

पटनाः दिल्ली से पटना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी एकता कभी नहीं हो सकती है। आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में सुखाड़ है, किसान परेशान हैं और ये (नीतीश कुमार) दिल्ली में विपक्षी एकता में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी पहचान खो दी है। अब उम्र का असर होने लगा है। उस कांग्रेस से हाथ मिलाने गए हैं, जिन्‍होंने जेपी पर लाठी चलवाई थी। आज उसी कांग्रेस साथ खड़ा होकर फोटो खिंचवा रहे हैं। ऐसे जेपी के चेले का काम क्या रह गया है वो देखिए।

आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में किसान पस्त हैं और नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त हैं। यह विपक्षी एकता नहीं ’पंक्षी’ एकता है। आरसीपी ने कहा कि बिहार की जनता ने उनपर विश्वास किया और उन्होंने सबको धोखा दिया। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पहले अपना काम देखें कि उन्होंने राज्य में क्या किया है?

बिहार में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। बिहार को विकसित प्रदेश बनाने के लिए नीतीश कुमार को जनता ने जनादेश दिया, लेकिन वे दिल्ली पहुंचे हुए हैं। नीतीश कुमार को काम में मन नहीं लग रहा है, इसलिए वे समय काट रहे हैं और जनता दरबार कर रहे हैं। आज बिहार के प्रशासन और कानून व्‍यवस्‍था की क्‍या हालत हो गई है कि आपके काफिले पर हमला हो रहा है।

आप पर फिजिकल अटैक हो रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 17 सालों में आज तक कोई ऐसी व्यवस्था नहीं हुई कि गांव में और थानों में समस्या का समाधान हो सके। नीतीश कुमार जनता दरबार का खर्च बताएं। ह्वाइट पेपर निकाल ले और बताएं कि जब से जनता दरबार लग रहा है तब से आज तक कितना खर्च हुआ है?

नीतीश कुमार कहते हैं कि उनके पास 7 पार्टियों का समर्थन है, लेकिन टिकट बांटने का समय आएगा तब पता चलेगा कि उनके पास कितना समर्थन है? उन्होंने विधानमंडल में मेरे लिए जिस तरह की असंयमित भाषा का प्रयोग किया, उससे स्पष्ट है कि अब उनकी भाषा भ्रष्ट हो चुकी है। 

Web Title: bihar RCP Singh attack CM Nitish Kumar Drought farmers upset happy in Delhi what is the work of JP's disciple left

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे