Bihar RCP Singh Aap Sab Ki Awaaz: भाजपा से टूटा नाता?, पीके की राह पर आरसीपी सिंह, विधानसभा 2025 में लड़ेंगे 243 सीट पर चुनाव
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 31, 2024 15:06 IST2024-10-31T15:05:22+5:302024-10-31T15:06:19+5:30
Bihar rcp singh Aap Sab Ki Awaaz: पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भाजपा छोड़ ‘आप सब की आवाज (एएसए)’ नामक नई पार्टी बनाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

photo-ani
Bihar rcp singh Aap Sab Ki Awaaz: पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भाजपा से नाता तोड़ लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि मैंने अपनी पार्टी बना ली। इसका नाम 'आप सबकी आवाज' (एएसए) है। पार्टी का प्रतीक एक आयताकार झंडा होगा, जिसमें सबसे ऊपर हरा, बीच में पीला और सबसे नीचे नीला रंग होगा। चुनाव चिह्न मिलने पर पीला रंग पुतवा दिया जाएगा। भाजपा छोड़ चुके सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो बार चर्चा की और उनकी सराहना की।
#WATCH | Patna, Bihar: Former Union Minister RCP Singh says "I have named my party Aap Sab Ki Awaaz' (ASA). the party symbol will be a rectangular flag which will have green at the top, yellow in the middle and blue at the bottom. The yellow colour in the middle will be painted… pic.twitter.com/moE6Ub5Z97
— ANI (@ANI) October 31, 2024
सिंह ने कहा,‘‘ राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की आज जयंती है। मैं अपने सभी साथियों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनकी (पटेल की) जयंती के 150वें वर्ष को पूरे एक साल तक मनाये जाने की घोषणा के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’’ उन्होंने दीपावली का जिक्र करते हुए कहा,‘‘ मैंने अपनी पार्टी का नाम आप सबकी आवाज रखा है।’’ सिंह ने कहा ,‘‘ बिहार विधानसभा की कुल 243 सीट हैं। हमारे 140 साथियों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। ’’
उन्होंने बिहार में शिक्षा व्यवस्था की कथित बदतर हालत, राष्ट्रीय तुलना में प्रदेश में काफी कम प्रति व्यक्ति आय और शराबबंदी के निर्णय को लेकर प्रदेश को हो रहे राजस्व की हानि को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। नौकरशाह से नेता बने सिंह ने जदयू के साथ अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने कभी जदयू की अगुवाई की थी। सालभर पहले ही वह भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन कथित तौर पर वह वहां हाशिये पर रहे।