लाइव न्यूज़ :

सेलिब्रेटी राखी सावंत कोरोना का टीका लगवाने मुंबई से आईं बिहार, उनके साथ पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अभिनेता रणवीर कपूर ने भी लिया टीका, हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 13, 2021 15:36 IST

कुछ दिनों पहले ही बिहार के अरवल जिले में कोरोना का टीका लेने वालों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और फिल्‍म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों के नाम शामिल थे. 

Open in App
ठळक मुद्देएक बार फिर वैक्‍सीन लेने वालों की सूची में कई तरह की गडबडियां उजागर हुई हैं.गड़बड़ियों की सूचना के सामने आते ही लीपापोती भी शुरू हो गई है.

पटना: सेलिब्रेटी राखी सावंत कोरोना का टीका लगवाने मुंबई से बिहार चली आईं. बिहार आने क बाद भी वह राजधानी पटना में नही रूकीं और सीधे सहरसा जिले में चली गईं. राखी सावंत अकेली नही हैं बल्कि उनके साथ रणवीर कपूर, रानू मंडल के अलावे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जिले के जिलाधिकारी कौशल कुमार व एसपी लिपि सिंह ने एक साथ 24 अक्टूबर को फर्स्ट डोज लिया.

यहां उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही बिहार के अरवल जिले में कोरोना का टीका लेने वालों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और फिल्‍म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों के नाम शामिल थे. 

जबकि सारण जिले व जमुई जिले में मरे हुए हुए लोगों को भी टीका लगाकर कोरोना से बचने का उपाय किये जाने का मामला सामने आ चुका है. इस तरह एक बार फिर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में सहरसा नवहट्टा पीएचसी से जुड़े कोरोना टीकाकरण के सेशन साइट वैक्‍सीन लेने वालों की सूची में कई तरह की गडबडियां उजागर हुई हैं.

वहीं, गड़बड़ियों की सूचना के सामने आते ही लीपापोती भी शुरू हो गई है. सूचना वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पुष्टि करने में लग गया है कि यह सूची सही है या किसी कर्मचारी ने गलत किया है. 

सभी नामों के आगे उनके मोबाइल नंबर भी अंकित है, लेकिन सभी नंबर लगभग गलत है. एक ही मोबाइल नंबर कई नामों के आगे अंकित है. नरेंद्र मोदी के नाम के आगे लिखा मोबाइल नंबर 99++++++++ ट्रू कॉलर में किसी राहुल का बताता है और पहुंच से बाहर बताता है तो लाभार्थी कौशल कुमार, लिपिसिंह व राखी सावंत के नाम के आगे एक ही मोबाइल नंबर 82++++++++ है, जो जांच करने पर अमान्य बताता है. 

इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि हमारे यहां से ऐसा कही कुछ नहीं है. कोई गलत जानकारी दे रहा है. यहां का मामला नहीं है. अब तक ऐसा कोई शिकायत नहीं आई है. ऐसा यदि है, मामले की जांच होगी. ऐसा ही मामला कटिहार की एक लड़की का आया था. जांच में वह गलत निकला था.

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसराखी सावंतनरेंद्र मोदीराहुल गांधीरणवीर सिंहनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों