Bihar Rajya Sabha Chuanv 2026: जेल से वोट डालने पहुंचे जेडीयू नेता अनंत कुमार सिंह, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 16, 2026 11:03 IST2026-03-16T10:56:56+5:302026-03-16T11:03:25+5:30

Bihar Rajya Sabha Chuanv 2026 Live: मुख्यमंत्री और जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मैदान में हैं।

Bihar Rajya Sabha Chuanv 2026 Live watch Patna JDU leader Anant Kumar Singh arrives ambulance Bihar Assembly cast vote Rajya Sabha elections | Bihar Rajya Sabha Chuanv 2026: जेल से वोट डालने पहुंचे जेडीयू नेता अनंत कुमार सिंह, वीडियो

Bihar Rajya Sabha Chuanv 2026 Live

Highlightsबिहार में राज्यसभा चुनाव हो रहा है।राज्यसभा के मौजूदा सदस्य हैं।आरजेडी का एक उम्मीदवार द्विवार्षिक चुनाव लड़ रहे हैं।

पटनाः राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सबसे बड़ी खबर बिहार, ओडिशा और हरियाणा के लेकर हैं। 3 सीट पर एनडीए और महागठबंधन में टक्कर है। बिहार में 5 सीट पर मतदान हो रहा है। 5वें सीट को लेकर मुख्य मुकाबला है। जेडीयू नेता अनंत कुमार सिंह राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए एम्बुलेंस से बिहार विधानसभा पहुंचे। राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में हर कोई जीत की उम्मीद रखता है। हमारा समीकरण जनता की इच्छा पर आधारित है। हम उस समीकरण में जीतेंगे।

हमारे सभी पांच उम्मीदवार जो राज्यसभा जाएंगे, सुशासन से समृद्ध विकसित बिहार के निर्माण में योगदान देंगे। उन्होंने आगे कहा, "विपक्ष सिर्फ रोता रहता है। वे रोते हैं, आरोप लगाते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने कभी बिहार को रुलाया था, लेकिन आज बिहार की जनता उन्हें रुला रही है।" बिहार में राज्यसभा चुनाव हो रहा है।

मुख्यमंत्री और जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मैदान में हैं। सत्ताधारी एनडीए के पांच और विपक्षी आरजेडी का एक उम्मीदवार द्विवार्षिक चुनाव लड़ रहे हैं। सत्ताधारी गठबंधन के अन्य तीन उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा हैं, जो दोनों राज्यसभा के मौजूदा सदस्य हैं।

असम (3), बिहार (5), छत्तीसगढ़ (2), हरियाणा (2), हिमाचल प्रदेश (1), महाराष्ट्र (7), ओडिशा (4), तमिलनाडु (6), तेलंगाना (2) और पश्चिम बंगाल (5) शामिल हैं। चुनाव से पहले नीतीश कुमार विशेष रूप से चर्चा में रहे, क्योंकि बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

भाजपा के शिवेश कुमार हैं, जो पहली बार संसद के उच्च सदन में सीट पाने की कोशिश कर रहे हैं। चार सीटों पर एनडीए के पक्ष में पर्याप्त संख्या और पांचवीं सीट पर मामूली कमी को देखते हुए, विपक्ष ने आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह को मैदान में उतारकर चुनाव कराने पर मजबूर कर दिया। एनडीए का लक्ष्य सभी पांच सीटें जीतना है, लेकिन इसके लिए उसे विपक्ष के तीन विधायकों के समर्थन की जरूरत है।

आरजेडी के नेतृत्व वाला महागठबंधन अपने इकलौते उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है, जो दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के समर्थन पर पूरा भरोसा है, जिसके 5 विधायक हैं। एआईएमआईएम ने घोषणा की कि उसके सभी पांच विधायक राज्यसभा चुनावों में आरजेडी के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

Web Title: Bihar Rajya Sabha Chuanv 2026 Live watch Patna JDU leader Anant Kumar Singh arrives ambulance Bihar Assembly cast vote Rajya Sabha elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे