लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना से भागलपुर तक बारिश की तबाही, 10 लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: September 29, 2019 14:05 IST

Open in App

बिहार के भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के कारण अलग अलग स्थानों पर दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबकर छह लोगों की मौत हो गयी एक व्यक्ति जख्मी हो गया। भागलपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण बरारी थाना क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर की चारदीवारी के अचानक गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण बरारी थाना अंतर्गत खंजरपुर इलाके में एक मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गयी। प्रणव ने बताया कि मरने वालों में पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिए और जख्मी को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है।

वहींं, पटना में भारी बारिश की वजह से गाड़ी पर एक पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है।  

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं