लाइव न्यूज़ :

बिहार में भारी बारिश से 20 की मौत, केंद्रीय मंत्री चौबे बोले-हथिया नक्षत्र में स्थिति हो जाती है गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2019 14:47 IST

बिहार में भारी बारिश के चलते बीते 24 घंटों के दौरान 20 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य जख्मी हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने बताया कि बारिश ने प्राकृतिक आपदा का रूप ले लिया है।भागलपुर जिला में बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर दीवार ढह जाने से रविवार को मलबे के नीचे दबकर छह लोगों की मौत हो गयी

बिहार में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। बक्सर से सांसद और मोदी सरकार में वरिष्ठ मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से जो मूसलाधार बारिश हो रही है ये 'हथिया नक्षत्र' की बारिश बड़ी ही गंभीर हो जाती है। बारिश ने प्राकृतिक आपदा का रूप ले लिया है। सरकार इस से पूरी तरह निपटने के लिए तैयार है।

बता दें कि बिहार में भारी बारिश के चलते बीते 24 घंटों के दौरान 20 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य जख्मी हो गए। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को पटना शहर के खगौल थाना अंतर्गत दानापुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के समीप भारी बारिश के कारण एक ऑटोरिक्शा पर पेड़ गिर जाने से उसमें सवार डेढ़ साल की एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गयी। 

भागलपुर जिला के बरारी थाना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर दीवार ढह जाने से रविवार को मलबे के नीचे दबकर छह लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। 

भागलपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण बरारी थाना क्षेत्र स्थित एक हनुमान मंदिर की चारदीवारी के अचानक गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण बरारी थाना अंतर्गत खंजरपुर इलाके में एक मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गयी। 

गया जिला में दीवार गिरने से पांच लोगों और एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी है। कैमूर जिला में लगातार तीन दिनों से बारिश के कारण दो जगहों पर मिट्टी के मकानों की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। 

कैमूर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय भभुआ के वार्ड संख्या सात में सबरी नगर मोहल्ले में मिट्टी के घर की दीवार गिरने से 62 वर्षीय महिला मुखिया देवी और उनकी 12 वर्षीय नातिनी सविता कुमारी की मौत हो गई। 

कैमूर जिला के भभुआ थाना अंतर्गत डुमरैथ गांव में मिट्टी के घर की दीवार गिरने से पुलिस चौधरी के छह वर्षीय पुत्र शिवम की मौत हो गई। बेगूसराय जिला में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जमुई जिला में डूबने से और पूर्णिया जिला में दीवार गिरने से एक—एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। 

टॅग्स :बिहारबाढ़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं