लाइव न्यूज़ :

बिहारः बाढ़ का पानी घटने के बाद पटना-गया रूट पर रेल सेवाएं बहाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2019 15:37 IST

पुनपुन नदी पर बने रेल पुल के गार्डर से पानी घटने के बाद पटना-गया रेलमार्ग का परिचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। तीन अक्टूबर को पानी बढ़ने के बाद इस रूट पर रेल सेवाएं ठप्प पड़ गई थी

Open in App
ठळक मुद्देबारिश के कारण पिछले हफ्ते प्रदेश में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले हफ्ते पटना से गया के बीच रेल संपर्क टूट गया था। 

पुनपुन नदी पर बने रेल पुल के गार्डर से पानी घटने के बाद पटना-गया रेलमार्ग का परिचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। तीन अक्टूबर को पानी बढ़ने के बाद इस रूट पर रेल सेवाएं ठप्प पड़ गई थी और पटना से गया के बीच रेल संपर्क टूट गया था। इसके अलावा बख्तियारपुर-राजगीर मार्ग पर ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया है।

बारिश के कारण पिछले हफ्ते प्रदेश में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बारिश प्रभावित जिलों अरवल, जहानाबाद और पटना का हवाई सर्वेक्षण किया और जमीनी स्थिति की समीक्षा की।

जल संसाधन विभाग ने बताया कि पुनपुन नदी में इस मानसून सत्र में जलस्तर बढ़ कर शुक्रवार को पटना के श्रीपालपुर के निकट 53.61 मीटर हो गया जो खतरे के निशान से तीन मीटर से कुछ अधिक है। रविवार को पानी उतरने के बााद रेल परिचालन शुरू हो सका।

राज्य सरकार ने उच्च क्षमता वाले पंप, कोल इंडिया लिमिटेड, एनटीपीसी और कल्याण सीमेंट से मांगे हैं जिन्हें पटना के सबसे अधिक प्रभावित इलाके से जल निकासी के कार्य में लगाया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे