लाइव न्यूज़ :

बिहारः राबड़ी देवी ने अपने बेटे तेज प्रताप से की भावुक अपील, कहा- बेटा बहुत हुआ, अब घर लौट आओ!

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2019 02:03 IST

राबड़ी देवी ने कहा है कि मैं अपने बेटे को जानती हूं, वो सीधा-सादा है और विपक्ष के लोग उसे भड़का रहे हैं. मैं उससे अपील करती हूं कि-बेटा अब बहुत हुआ, अब घर लौट आओ.

Open in App

पटना, 12 अप्रैल: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के लाल तेज प्रताप यादव के बगावती तेवर को देखते हुए  उनकी मां राबड़ी देवी ने तेज प्रताप से एक भावुक अपील की हैं कि बेटा अब बहुत हुआ, अब घर लौट आओ. राबड़ी देवी एक न्यूज चैनल से बातचीत कर रही थीं. उन्होंने कहा है कि मैं अपने बेटे को जानती हूं, वो सीधा-सादा है और विपक्ष के लोग उसे भडका रहे हैं. मैं उससे अपील करती हूं कि-बेटा अब बहुत हुआ, अब घर लौट आओ.

राबड़ी देवी ने कहा है कि मेरे दोनों बेटे समझदार हैं, दोनों एक-दूसरे से बात करते हैं. दोनों एक हैं. मुझे लालू जी की कमी खल रही है, उनकी तबीयत की चिंता होती है. उनके बगैर घर सूना-सूना लगता है. लालू जी को विरोधियों ने साजिश रचकर जेल भेजा है, जनता सब देख रही है. इस चुनाव में जनता जवाब देगी. उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता लालू जी के साथ है. जनता को भी लालू जी की कमी खल रही है. मेरे ऊपर घर और पार्टी दोनों की बडी जिम्मेदारी है. मेरे परिवार को तोडने वाले लोग कभी सफल नहीं हो पाएंगे, मेरे बेटे एक हैं और एक ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि तेजप्रताप से उनकी रोज बात होती है, वह जबर्दस्ती भी अपने बेटे को फोन करती हैं. 

राबड़ी देवी ने कहा है कि उनका परिवार कोई सामान नहीं है जो बंट जाएगा. तमाम साजिशों के बाद भी हमारा परिवार बंटने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारे परिवार का मान सम्मान है. ये तो हर घर में होता है कि एक समय के बाद सब अलग-अलग रहने लगते हैं. वह हमसे दूर नहीं है. भले उसका शरीर हमसे अलग है लेकिन मन और दिल अपनी मां के पास है.  

वहीं, राबड़ी देवी ने यह भी खुलासा करते हुए कहा है कि मेरे सामने प्रशांत किशोर लालू जी से एक बार नहीं, पांच बार मिलने आए थे. प्रशांत किशोर ने लालू जी से मेरे सामने कहा था कि आप और नीतीश कुमार फिर से एक हो जाईए. इसपर मैंने ही कहा था कि आप मेरे घर से चले जाईए. नीतीश कुमार पर हमें विश्वास नहीं है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनना चाहते थे और इसके लिए वह लालू यादव से बडी डील करना चाहते थे. 

राबड़ी देवी ने दावा किया इसके लिए नीतीश कुमार ने जदयू और राजद के मर्जर का प्रस्ताव भी भेजा था. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि नीतीश कुमार चाहते थे कि लालू यादव इस बात का ऐलान करें कि नीतीश कुमार हमारे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. इस प्रस्ताव को लेकर नीतीश कुमार ने अपने दूत प्रशांत किशोर को लालू जी के पास भेजा था. 

वह लालू जी को समझा रहे थे कि नीतीश कुमार कह कर भेजे हैं कि लोकसभा का चुनाव होने वाला है, तो आप प्रधानमंत्री पद की घोषणा कर दीजिए और पार्टी का मर्जर कर लीजिए, लेकिन हमने सहमति नहीं दी और कहा यहां से जाइयेगा कि नहीं. राबड़ी देवी ने कहा है कि पलटूराम फिर पलट गए हैं अब झूठ बोल रहे हैं. जबकि वह हमारे सामने ही आए थे. उन्होंने दावा किया कि सारे स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने भी उन्हें देखा.

टॅग्स :बिहारराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों