लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने कानून-व्यवस्था पर नीतीश सरकार को घेरा, मोतिहारी पुलिस के दिया अक्षम करार, सियासत तेज

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2020 21:09 IST

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया. नयी सरकार बनने के बाद बिहार में अपराध की घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं. बेखौफ हो रहे अपराधी जुल्म कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजायसवाल ने नाराजगी पार्टी फोरम या राजग के मंच पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर सरेआम जाहिर की है.संजय जायसवाल ने आगे लिखा है कि पूर्वी चंपारण के थानों में बहुत अव्यवस्था हो गयी है.

पटनाः बिहार में कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने अपने ही राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) की नीतीश कुमार की सरकार को घेरा है.

उन्‍होंने राज्‍य के पूर्वी चंपारण जिले में कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति पर सवाल उठाया है. संजय जायसवाल के द्वारा अपनी ही सरकार में कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाने के कारण विपक्ष हमलावर है तो सत्‍ता पक्ष सफाई दे रहा है. बता दें कि बिहार में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून-व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक की थी. 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए कहा था कि हर हाल में कानून का राज स्थापित होना चाहिए और अपराधियों में कानून का भय हो. लेकिन बिहार की पुलिस को इन निर्देशों से कोई मतलब नहीं. बिहार की पुलिस की नींद खुल ही नहीं रही. अब तो सत्ताधारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस को अक्षम करार दे दिया है.

प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मोतिहारी की पुलिस को अक्षम करार दिया है. साथ ही स्पष्ट तौर पर कहा है कि मोतिहारी पुलिस अपराधियों को पकड़ने में अक्षम साबित हो रही है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मोतिहारी पुलिस की कलई खोलकर रख दी है.

डॉ. संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्‍ट में आज सुबह बेतिया से पटना की यात्रा का जिक्र करते हुए लिखा कि रास्ते में पूर्वी चंपारण के सेमरा में जनता ने सडक जाम कर दिया था. पता चला कि वहां आए दिन चोरियां हो रही हैं. आज गांव वालों ने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो वह अपनी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा. स्‍थानीय तुरकौलिया थाना प्रभारी को फोन करने पर वह उल्टे गांव वालों को धमकाने लगा कि पुलिस आई तो उन्‍हें ही गिरफ्तार करेगी. 

अध्‍यक्ष ने आगे लिखा है कि पूर्वी चंपारण के थानों में अव्यवस्था के हालात

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने आगे लिखा है कि पूर्वी चंपारण के थानों में अव्यवस्था के हालात हैं. रक्सौल से लेकर मोतिहारी तक लगातार अपराध हो रहे हैं. मोतिहारी पुलिस प्रशासन अक्षम सिद्ध हो रहा है. उन्‍होंने इस संदर्भ में रक्सौल हत्याकांड का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि इसमें भी अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है.

डॉ. जायसवाल ले आगे लिखा है कि वे पटना पहुंचने पर खुद पुलिस महानिदेशक से मिलकर पूर्वी चंपारण की कानून व्यवस्था के बारे में बात करेंगे. भाजपा के इस बयान को विपक्ष मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव की राजनीति बता रहा है. साथ ही यह सवाल खड़ा कर रहा है कि जब उनकी ही सरकार है तो कानून-व्‍यवस्‍था ठीक करने में आखिर क्‍या मजबूरी है?

कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि बिहार में कानून का राज नहीं रहा. भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डीजीपी से मिलने की बात करते हैं. उन्‍हें तो अपने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मिलना चाहिए. भाजपा के दो-दो उपमुख्‍यमंत्री भी हैं. उन्‍होंने कहा कि बिहार कानून के राज के लिए भाजपा भी समान रूप से जिम्मेदार है. 

जबकि राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा तेजस्वी यादव के बिहार में अपराधियों के राज की बात की पुष्टि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी कर दी है. उन्‍होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग रहने के कारण भाजपा सोची-समझी रणनीति के तहत ऐसी बात कर रही है.

बात तो सही की जा रही है, लेकिन यह दबाव की राजनीति भी है. उधर, भाजपा के प्रवक्‍ता प्रेमरंजन पटेल सफाई देते हुए कहते हैं कि सरकार कानून व्‍यवस्‍था को लेकर गंभीर है. उसकी चिंता अपनी नीतियों के कार्यान्‍वयन को लेकर है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया