लाइव न्यूज़ :

दलित नेता की गोली मारकर हत्याः तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, सीबीआई जांच करवाएं, सच सामने आएं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 7, 2020 21:00 IST

केहाट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नकाबपोश अपराधियों ने दलित नेता शक्ति मलिक के घर में घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने इस मामले में तेजस्वी प्रसाद यादव एवं तेजप्रताप यादव सहित कुल छह लोगों के खिलाफ केहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि की।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम इस मामले में उनके खिलाफ सीबीआई जांच करवाएं और जरूरत पड़े तो उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ करें। राजद नेता तेजस्वी यादव ने पूर्णिया हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी।

पटनाः बिहार के पूर्णिया में दलित नेता की गोली मारकर हत्या का मामला गर्मा गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने पूर्णिया हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी। खुद के ख़िलाफ़ ही मुख्यमंत्री से की सीबीआई जाँच की अनुशंसा की माँग।

सीएम इस मामले में उनके खिलाफ सीबीआई जांच करवाएं और जरूरत पड़े तो उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ करें। बता दें बिहार के पूर्णिया जिले के केहाट थाना क्षेत्र में एक दलित नेता की हत्या मामले में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

दलित नेता शक्ति मलिक के घर में घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी

केहाट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नकाबपोश अपराधियों ने दलित नेता शक्ति मलिक के घर में घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने इस मामले में तेजस्वी प्रसाद यादव एवं तेजप्रताप यादव सहित कुल छह लोगों के खिलाफ केहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि की।

इस मामले में तेजस्वी यादव ने कहा है कि वे चाहते हैं कि इस मामले में पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय मिले और दूध का दूध और पानी का पानी हो। तेजस्वी ने कहा कि वे आग्रह करते हैं कि इस मामले की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की किसी भी एजेंसी अविलंब जांच कराने की अनुशंसा सीएम करें।

केहाट थानाध्यक्ष सुनील कुमार मण्डल ने बताया कि मृतक की पत्नी खुशबू देवी के बयान के आधार पर तेजप्रताप, तेजस्वी, अनिल कुमार साधु (राजद एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष), मनोज, सुनिता और कालो पासवान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि मलिक की पत्नी ने राजनीतिक साजिश के तहत अपने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया और कई नेताओं के नाम लिए।

निदर्लीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे

राजद से निकाले जाने के बाद एक निदर्लीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा और अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर आनंद पांडेय ने वारदात स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया था। पुलिस ने वारदात स्थल से एक खोखा और देशी कट्टा बरामद किया है। हाल ही में बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद से निष्कासित कर दिए गए मलिक पडोसी जिले अररिया के रानीगंज विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे।

मलिक ने हत्या के पहले राजद नेता तेजस्वी यादव सहित पार्टी के अन्य नेताओं पर टिकट के बदले पैसे की मांग करने, जातिगत टिप्पणी करने और उनसे अपनी जान का खतरा होने का आरोप लगाया था । बिहार में सत्ताधारी जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी लगातार दलितों, पिछड़ों, वंचितों की बात करते हैं लेकिन एक वीडियो वायरल हुआ है और वही नेता प्रतिपक्ष की असलियत है। उन्होंने कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक कार्यकर्ता शक्ति मलिक की हत्या हो गई जिन्होंने टिकट के लिए कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव पर पैसों के लेनदेन का आरोप लगाया था।

प्रसाद ने कहा कि तेजस्वी ने मलिक से 50 लाख रुपये पहले एवं 20 लाख रुपये टिकट फाइनल होने के बाद मांगें थे और इससे इंकार करने पर शक्ति मलिक को जातिसूचक शब्दों के द्वारा गाली दी गई और आज सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। जदयू नेता अजय आलोक ने मांग की कि चुनाव आयोग इस मामले में संज्ञान लेते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराए ।

 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनासीबीआईआरजेडीतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया