बिहारः कानून बनते और टूटते हैं, अंग्रेजों के बनाए कानून भी टूटते रहते हैं, मंत्री सुनील कुमार ने कहा-6 मौत की जानकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2022 19:40 IST2022-12-14T19:39:56+5:302022-12-14T19:40:37+5:30

बिहारः मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि एसपी ने 6 के मौत की जानकारी दी है। इस मामले में 3 की गिरफ्तारी हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Prohibition Minister Sunil Kumar said- 6 death information Laws are made and broken British also keep breaking | बिहारः कानून बनते और टूटते हैं, अंग्रेजों के बनाए कानून भी टूटते रहते हैं, मंत्री सुनील कुमार ने कहा-6 मौत की जानकारी

शराब से मौत तो दूसरे राज्यों में भी हो रही है।

Highlightsशराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।अंग्रेजों के जमाने में भी कानून बनते थे, तब भी कानून टूटता था। शराब से मौत तो दूसरे राज्यों में भी हो रही है।

पटनाः बिहार के छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत पर मचे बवाल के बीच एडीजी (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से शराब पीने से 6 मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 5 का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।

गंगवार ने कहा कि शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं इस मामले पर मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि एसपी के द्वारा उन्हें 6 के मौत की जानकारी दी गई है। इस मामले में 3 की गिरफ्तारी हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुनील कुमार ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में भी कानून बनते थे, तब भी कानून टूटता था। अंग्रेजों ने भी कानून बनाया, लेकिन इसके बाद भी दुष्कर्म और हत्या हो रही है ना। शराबबंदी भी वैसे ही है। शराब बिक रही है तो पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। शराब से मौत तो दूसरे राज्यों में भी हो रही है।

मंत्री ने कहा कि शराबबंदी की समीक्षा और संशोधन जरूरत पड़ती है तो करते हैं। शराबबंदी कानून पूरी मुस्तैदी के साथ प्रभावकारी ढंग से लागू कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। वहीं भाजप के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग यह आरोप लगा रहे है कि सब कुछ सरकार के संरक्षण में हो रहा है तो भाजपा का यह आरोप बिलकुल गलत और निराधार है।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा साथ में थी तब ऐसा आरोप कभी नहीं लगाती थी, जब सत्ता से अलग हुई तब इस तरह का आरोप लगा रही है। सुनील कुमार ने साफ तौर पर कह दिया है कि हम और हमारी सरकार ना तो किसी को बचाते है और फंसाते हैं। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई करेंगे और आगे भी करते रहेंगे। चोरी और हत्या की घटना घटती है तो पुलिस कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई करती है।

उन्होंने कहा कि जहां शराबबंदी नहीं है वहां भी शराब पीने से लोगों की मौतें हुई है। तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी मौतें हुई है। बिहार में भी शराबबंदी कानून आने से पहले जहरीली शराब से मौतें हुई है। सुनील कुमार ने कहा कि जो भी इसके लिए दोषी है उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Web Title: Bihar Prohibition Minister Sunil Kumar said- 6 death information Laws are made and broken British also keep breaking

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे