लाइव न्यूज़ :

बिहार: प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की नीयत पर उठाये सवाल, भड़की जदयू

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2023 17:50 IST

प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इनका काम लोगों को ठगना है। प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पीके की हैसियत ही क्या है जो वो राजनीतिक मामलों में कुछ भी बयानबाजी करें।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रशांत किशोर ने बयान पर बिहार में राजनीति गर्मप्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को ठग कहा थाअब जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी है

पटना: बिहार में जनसुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बयान दिया था कि नीतीश कुमार ने 2019 के लोकसभा चुनाव के समय ही ये प्लानिंग की थी कि मोदी के नाम पर सीट जीत कर भाग जायेंगे।  प्रशांत किशोर के इस बयान को लेकर अब बिहार की राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। 

प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पीके की हैसियत ही क्या है, जो वो राजनीतिक मामलों में कुछ भी बयानबाजी करे। उन्होंने कहा कि राजनीति प्रशांत किशोर के बस की बात नहीं है। इसलिए वो जो सोशल साइट चला रहे हैं, उस पर ध्यान दें। उनका जो पेशा है उस पर ध्यान दें। उनको कोई जरूरत नहीं है राजनीतिक विषयों पर बातचीत करने की। यह सब करना उनके बस की बात नहीं है। 

इसके आलावा उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के हमारी पार्टी या हमारे नेता पर बोलने से क्या हो जाएगा? उनपर कोई बातचीत ही नहीं होनी चाहिए। उमेश कुशवाहा ने पीके के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा, "प्रशांत किशोर क्या हैं, जो हमलोग उसकी बातों पर ध्यान दें? उसको तो फालतू का तवज्जो दिया जा रहा है। अगर कोई विपक्ष का नेता हमारी पार्टी या हमारे नेता को लेकर कुछ बोला हो कोई बात भी होती और इसको लेकर कोई प्रतिकार भी किया जाता। ये पीके आखिर चीज ही क्या है? इसका काम महज एक सोशल साइट चलना है और इसी चीज पर उसको ध्यान देना चाहिए।"

बता दें कि प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इनका काम लोगों को ठगना है। इन्होने 2019 में यह कहा था कि अभी मोदी का लहर है, उसके नाम पर चुनाव जीत लेते हैं। बाद में दूसरे के पास चले जाएंगे और अब यह दिखा है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहारजेडीयूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया