बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस ने AI के जरिये फोटो और वीडियो जेनरेट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2025 17:53 IST2025-06-08T17:52:05+5:302025-06-08T17:53:05+5:30

बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया के जरिये एक पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुकुट पहने हुए फोटो शेयर कर उन्हें राजा बताने की कोशिश की गई। इसके साथ ही करारा तंज सकते हुए लिखा कि, ‘पलायन का राजा, नीतीश चाचा!’

Bihar Pradesh Youth Congress took a dig at Chief Minister Nitish Kumar by generating photos and videos through AI | बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस ने AI के जरिये फोटो और वीडियो जेनरेट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज

बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस ने AI के जरिये फोटो और वीडियो जेनरेट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक सरगर्मी के बीच सोशल मीडिया के साथ-साथ मीडियाकर्मियों के सामने भी जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कडी में एआई के जरिये फोटो और वीडियो जेनरेट कर डिजिटल तरीके से हमला बोल रहे हैं। इस बीच कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला गया है। बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया के जरिये एक पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुकुट पहने हुए फोटो शेयर कर उन्हें राजा बताने की कोशिश की गई। इसके साथ ही करारा तंज सकते हुए लिखा कि, ‘पलायन का राजा, नीतीश चाचा!’

इसके अलावा फोटो के जरिये भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार में पलायन को लेकर तीखा तंज कसा गया है। शेयर किए गए फोटो पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा गया कि ’डबल इंजन सरकार प्रोडक्शन की प्रस्तुति ! पलायन का राजा। एक राजा… जो कुर्सी नहीं छोड़ता, लेकिन युवाओं को राज्य छोड़ने पर मजबूर करता है!’ इस तरह से बड़ी बात बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात लिखी गई। 

उल्लेखनीय है कि चुनाव के मद्देनजर लगातार बयानबाजी का दौर देखा जा रहा है। पिछले दिनों जब राहुल गांधी बिहार आए थे, तब उन्होंने पलायन का जिक्र किया था। बिहार दौरे पर आने के बाद राहुल गांधी ने पलायन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा था कि बिहार में नालंदा यूनिवर्सिटी हुआ करता था, जहां दुनियाभर से लोग आते थे। कोरिया, जापान, वियतनाम और चीन जैसे देशों के पास सोच बिहार से ही गई थी। आज देश का ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां बिहार के लोग वहां जाकर काम नहीं कर रहे। उन्होंने कहा था कि यहां से बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं, क्योंकि यहां रोजगार ही नहीं है। बिहार को सत्य, न्याय और अहिंसा की जमीन कहा जाता था लेकिन, अब तो क्राइम कैपिटल बनकर रह गया है।

Web Title: Bihar Pradesh Youth Congress took a dig at Chief Minister Nitish Kumar by generating photos and videos through AI

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे