पोस्टर के जरिए तेजस्वी यादव पर कसा गया तंज, लिखा- "खून हो रहा है चप्पा-चप्पा और तेजस्वी खा रहे हैं गोल गप्पा"
By रुस्तम राणा | Updated: August 1, 2023 17:38 IST2023-08-01T17:26:10+5:302023-08-01T17:38:28+5:30
पोस्टर में लिखा है- "खून हो रहा है चप्पा-चप्पा और तेजस्वी खा रहे हैं गोल गप्पा-गप्पा," निवेदक प्रदेश की जनता गण। यह पोस्टर किसने लगाया है। इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। इधर, पटना नगर निगम ने जेपी गोलंबर पर लगे पोस्टर हटा दिए हैं।

पोस्टर के जरिए तेजस्वी यादव पर कसा गया तंज, लिखा- "खून हो रहा है चप्पा-चप्पा और तेजस्वी खा रहे हैं गोल गप्पा"
पटना:बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ पटना की सड़कों को पोस्टरों से पाट दिया गया है। पोस्टर के जरिए तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा है- "खून हो रहा है चप्पा-चप्पा और तेजस्वी खा रहे हैं गोल गप्पा-गप्पा," निवेदक प्रदेश की जनता गण। यह पोस्टर किसने लगाया है। इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। इधर, पटना नगर निगम ने जेपी गोलंबर पर लगे पोस्टर हटा दिए हैं।
बता दें कि दो दिन पहले तेजस्वी यादव का सड़क किनारे खड़े होकर गोलगप्पे खाने का वीडियो सामने आया था। 30 जुलाई को आरजेडीरील्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें तेजस्वी यादव सड़क किनारे गोलगप्पे खा रहे हैं। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा और लिखा है- बारिश में गोलगप्पे का मजा लेते डिप्टी सीएम। ऐसे में प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर लोग सवाल उठ रहे हैं।
सोमवार की सुबह ही राजधानी पटना में पार्षद पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। बाइक सवार अपराधियों ने नीलेश मुखिया पर 5 गोलियां चलाई थी, जिसके बाद से उनकी हालत नाजुक है। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस वारदात के बाद प्रदेश में बयानबाजी तेज है। नीलेश मुखिया पर हुई फायरिंग पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कल नीतीश सरकार पर हमला बोला था।
उन्होंने कहा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पटना में दिन दहाड़े निलेश मुखिया पर गोली चली है। बिहार में अराजकता की स्थिति है। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि माफ कीजिए नीतीश बाबू। हाथ जोड़ते हैं। अब बिहार की कुर्सी छोड़िए।