लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच बिहार में पोस्टर सियासत! नीतीश कुमार पर कसा गय तंज, राजद ने कहा -ये जनता की आवाज

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2021 19:24 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर पोस्टर के जरिए निशाना साधा गया है। हालांकि दिलचस्प ये है कि मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने इस बात से इनकार किया है कि ये पोस्टर उसकी ओर से लगवाए गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलापोस्टर में नीतीश कुमार की कार्यशैली को 'निकम्मा' बताया गया हैइस पोस्टर पर हालांकि किसी की भी तस्वीर या पार्टी का नाम नहीं लिखा गया है

पटना: कोरोना संक्रमण के महामारी के बीच बिहार की सियासत में एक बार फिर से पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. राजधानी पटना की सडकों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाये गये हैं. उस पोस्टर पर लिखा है कि, नीतीश बाबू आपके निकम्मेपन की कीमत जनता कब तक चुकाएगी? यह पोस्टर ब्लैक एंड व्हाइट कलर में लगी हुई है. 

हालांकि, पोस्टर में किसी की फोटो नहीं है और ना ही किसी राजनीतिक दल या संस्था का नाम है. उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के जारी कहर को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्ष निशाना साधने का कोई मौका नही गंवाता है. कोरोना के इलाज की बेहतर व्यवस्था नहीं होने का आरोप महागठबंधन की पार्टियां लगाती आ रही हैं. 

अस्पतालों में बेड का अभाव, दवाओं की कमी, ऑक्सीजन की किल्लत, एम्बुलेंस का अभाव, वेंटिलेटर जैसी कई कमियों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरती आ रही है. माना जा रहा है कि अब पोस्टर के जरिये विपक्ष ने अपने हमले को और तेज कर दिया है. हालांकि यह पोस्टर किसकी ओर से शहर में चिपकाया गया है. यह फिलहाल पता नहीं चल सका है. 

पोस्टर पर राजद ने कहा- हमने इसे नहीं लगाया

पटना में पोस्टर लगाए जाने पर राजद ने कहा है कि उनकी पार्टी ने यह पोस्टर नहीं लगाया है. राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि जो बात पोस्टर में लिखा हुआ है वह वाजिब है. जनता ने मुख्यमंत्री को आईना दिखाया है. यह आम जनता की आवाज है. हालांकि यह पोस्टर उनकी पार्टी की तरफ से नहीं लगाया है. 

वही, राजद के द्वारा पल्ला झाड़ लेने पर जदयू के विधान पार्षद व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस पोस्टर को दीवार पर सटवाने वालों ने इस पर अपना नाम तक नहीं लिखा और ना ही जिम्मेवारी ही ली. उन्होंने कहा कि परोक्ष रूप से ट्विटर परिवार इसमें दिखता है.

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू