लाइव न्यूज़ :

बिहार में पोस्टर पर सियासतः तेज प्रताप के पोस्टर से भाई तेजस्वी यादव की तस्वीर गायब, जदयू ने साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2021 18:35 IST

छोटे भाई से जुडे़ पोस्टर वाले सवाल के जवाब में तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी तो मेरे दिल में हैं. इस दौरान जदयू के पोस्टर को लेकर पूछे गए सवाल से तेजप्रताप बचते नजर आए और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

Open in App
ठळक मुद्देछात्र राजद की जिम्मेदारी तेजप्रताप यादव के पास है, ऐसे में आज उनसे मीडिया ने सवाल पूछे.बिहार के सभी पदाधिकारियों और छात्र नेताओं के साथ आज पार्टी कार्यालय में बैठक की.तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी मेरे अर्जुन हैं साथ ही हमारे भावी मुख्यमंत्री भी हैं.

पटनाः बिहार में आये दिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर सियासत गर्मायी रहती है. अभी पोस्टर कि वजह से सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ की पार्टियों में भारी बवाल मचा हुआ है.

जदयू में उपजे पोस्टर विवाद के बाद अब छात्र राजद के द्वारा पटना में लगाए गए पोस्टर में तेजस्वी यादव को स्थान नहीं दिये जाने पर सियासत तेज हो गई. हालांकि कुछ ही देर बाद होर्डिंग को दुरुस्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष को जगह दे दी गई. बता दें कि छात्र राजद की जिम्मेदारी तेजप्रताप यादव के पास है, ऐसे में आज उनसे मीडिया ने सवाल पूछे.

छोटे भाई से जुडे़ पोस्टर वाले सवाल के जवाब में तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी तो मेरे दिल में हैं. इस दौरान जदयू के पोस्टर को लेकर पूछे गए सवाल से तेजप्रताप बचते नजर आए और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. इस बीच तेजप्रताप ने छात्र राजद के बिहार के सभी पदाधिकारियों और छात्र नेताओं के साथ आज पार्टी कार्यालय में बैठक की.

उन्होंने बैठक को संबोधित भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव तो हमारे दिल में बसते हैं. उनके लिए पोस्टर की कोई जरूरत नहीं. तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी मेरे अर्जुन हैं साथ ही हमारे भावी मुख्यमंत्री भी हैं. तेजप्रताप ने कहा कि छात्र राजद का कार्यक्रम कोरोना के बाद लगे लॉकडाउन के कारण बंद हो गया था.

अब यह बहुत दिनों से बाद हो रहा है. उन्होंने जगदानंद सिंह द्वारा युवाओं के जींस पहनने वाले बयान पर कहा कि, यह उनका विचार है. उनकी सोच है. मुझे लगता है कि राजनीति में आने के लिए पहनावे की कोई जरूरत नहीं है बल्कि उसके लिए विचारधारा चाहिए और हम लोग लालू प्रसाद की विचारधारा को मानते हैं.

उल्लेखनीय है कि पोस्टर में तेजस्वी यादव कि फोटो नहीं होने पर ऐसा माना जा रह था कि चूंकि राजद के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर लगाए गए पोस्टर से तेजप्रताप यादव की तस्वीर गायब थी. इसके जवाब में तेजस्वी की तस्वीर गायब कर दी गई.

वहीं, अब इसे लेकर सत्ता पक्ष की पार्टी राजद पर हमलावर हो गई है. राजद पर निशाना साधते हुए जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव की तुलना सुग्रीव और बाली से कर दी है. उन्होंने कहा कि दोनों की जोडी अर्जुन-कृष्ण की नहीं बल्कि सुग्रीव और बाली है. बाली और सुग्रीव एक नहीं थे, इसीलिए दोनों भाई में असमानता है.

टॅग्स :आरजेडीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवपटनाजेडीयूराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों