लाइव न्यूज़ :

बिहार की भलाई के लिए तेज प्रताप यादव का निष्कासन?, जयचंद पर तेजस्वी ने साधी चुप्पी, कहा-किसी के निजी जीवन पर कोई टीका टिप्पणी नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2025 17:34 IST

निर्णय के आगे मैं कुछ नहीं बोलूंगा उनका निर्णय सर्वोपरि है। तेजस्वी ने कहा कि ये जो भी मामला है, इसपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फैसला ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे अनुभवी हैं। इसपर अब कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए। हमको किसी के निजी जीवन पर कोई टीका टिप्पणी नहीं करना है। बिहार में डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है।

पटनाः प्रेम प्रसंग को लेकर विवादों में घिरे तेजप्रताप यादव के द्वारा रविवार को अपने ट्वीट में जयचंद की चर्चा किए जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। तेज प्रताप ने परिवार में मौजूद किसी जयचंद का जिक्र किया था। वहीं, सोमवार को कोलकाता से पटना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों ने पूछा कि तेज प्रताप यादव किसे जयचंद बता रहे हैं जो लालू परिवार के बीच दरार डाल रहा है। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव जो निर्णय लिया है वह पार्टी के भलाई के लिए है। बिहार की भलाई के लिए उनका निर्णय है, जो तेज प्रताप यादव को पार्टी से निष्कासित करने का है। उन्होंने कहा कि उनके निर्णय के आगे मैं कुछ नहीं बोलूंगा उनका निर्णय सर्वोपरि है। तेजस्वी ने कहा कि ये जो भी मामला है, इसपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फैसला ले लिया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे अनुभवी हैं। इसपर अब कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए। हमको किसी के निजी जीवन पर कोई टीका टिप्पणी नहीं करना है। वहीं, मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार और हत्या को लेकर उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कभी इस पर चर्चा नहीं की, मुझे नहीं पता कि उन्हें घटनाओं की जानकारी भी है या नहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था का आपराधिक बोलबाला है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पूरे बिहार में प्रशासनिक अराजकता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए के सब लोग केवल सियासी बैठक कर रहे हैं।

सब सिर्फ चुनाव में व्यस्त है। बिहार की जनता की पीड़ा को बांटने या उन्हें न्याय दिलाने का काम कोई नहीं कर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए काम कर रही है। सरकार में कैसे बने रहें, चुनाव में कैसे बने रहे उसकी तैयारी हो रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हों या दोनों उप मुख्यमंत्री सबको बिहार की कोई चिंता नहीं है। यहां तक कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर गोली चल रही है। तेजस्वी ने कहा कि पीड़िता या पीड़ित परिवार से मिलने के लिए किसी के पास समय नहीं है। मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।

बता दें कि तेज प्रताप यादव ने रविवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि कुछ लालची जयचंदों ने उनके साथ राजनीति कर दी है, फिर भी वे अपने पिता और माता की हर बात मानेंगे। तेजप्रताप ये नहीं बता रहे हैं कि जयचंद कौन है, लेकिन उनकी बात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा