लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव के बाद किसे करेंगे समर्थन?, जानिए लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2025 17:15 IST

14 नवंबर को “जीत की दिवाली” मनाने की बात करते हुए तेजप्रताप ने कहा कि जब जीत का आगाज होगा तो दिवाली तो जरूर मनेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकिसका नाम गूंज रहा है, जनता खुद बता देगी।महुआ का माहौल देखने लायक है। लगातार जनता के बीच रहूंगा।

पटनाः राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने जीत के बाद संभावित समर्थन पर कहा कि जिसका पक्ष मजबूत रहेगा, हम उसी का समर्थन करेंगे। बता दें कि तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा क्षेत्र से जनशक्ति जनता दल के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर गए हैं। मंगलवार को महुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होने से पहले पटना में मीडियाकर्मियों ने बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव है तो महुआ जा रहे हैं, वहां लगातार जनता के बीच रहूंगा। महुआ का माहौल देखने लायक है। वहां किसका नाम गूंज रहा है, जनता खुद बता देगी।

वहीं महागठबंधन में 12 सीटों पर फ्रेंडली फाइट की खबरों पर तेज प्रताप ने कहा कि यह महागठबंधन का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जनशक्ति जनता दल है और हम अकेले चुनाव में उतर रहे हैं। महागठबंधन के मुद्दे पर उनके नेताओं से ही पूछिए। वहीं 14 नवंबर को “जीत की दिवाली” मनाने की बात करते हुए तेजप्रताप ने कहा कि जब जीत का आगाज होगा तो दिवाली तो जरूर मनेगी।

यह जनता की जीत की दिवाली होगी। राहुल गांधी के जलेबी छानते हुए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप ने मुस्कुराते हुए कहा कि राहुल गांधी मेरा कॉपी कर रहे हैं। उन्हें जलेबी छानना मैंने ही सिखाया है, इसलिए अब वो भी जलेबी छान रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनावी सभाओं की शुरुआत पर इन्होंने कहा कि चुनाव है तो सब अपने-अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।

सब अपने ग्राउंड में जाकर जनता से बात कर रहे हैं। लेकिन आखिरी फैसला जनता का होगा। वही तय करेगी कि इस बार कौन जीतेगा। महागठबंधन से दूरी पर उन्होंने साफ कहा कि हम महागठबंधन में नहीं हैं। हमने अपनी अलग पार्टी बनाई है और उसी के तहत चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगबिहारपटनातेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं