बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः केवल 15 मिनट कार्यक्रम में रुके सीएम नीतीश कुमार?, जीतन राम मांझी ने किया दलित समागम का आयोजन, क्या बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2025 16:55 IST2025-02-28T16:53:58+5:302025-02-28T16:55:16+5:30

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः मुख्यमंत्री से कहना चाहते हैं वास्तविक रूप से 5 डिसमिल जमीन का पैसा नहीं मिल रहा है। एक दो जगह पर पैसा मिल भी रहा है तो तीन डिसमिल का मिल रहा है।

bihar polls chunav 2025 live CM Nitish Kumar stayed in program only 15 minutes Jitan Ram Manjhi organized Dalit Samagam everything fine Bihar NDA | बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः केवल 15 मिनट कार्यक्रम में रुके सीएम नीतीश कुमार?, जीतन राम मांझी ने किया दलित समागम का आयोजन, क्या बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक...

photo-lokmat

Highlightsमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आप सबका नमन करता हूं।आज पार्टी की बैठक हो रही है तो उसके लिए बधाई।तब हम समझेंगे कि आप दलितों के लिए काम कर रहे हैं।

पटनाः बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और कार्यकर्ताओं को अभी से ही एकजुट कर रहे हैं। इसी बीच जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान में दलित समागम का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मांझी के साथ मंच साझा किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और मंत्री संतोष सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ 15 मिनट कार्यक्रम में समय दे सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में दलित समागम के लिए आयोजकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आप सबका नमन करता हूं। आज पार्टी की बैठक हो रही है तो उसके लिए बधाई।

मुझे जानकारी मिली तो उसके लिए सभी को बधाई देने आया हूं। इन्हीं शब्दों के साथ आप को बधाई देकर मैं अपनी बात समाप्त करता हूं। वहीं, गांधी मैदान में जीतन राम मांझी ने हुंकार भरी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बहुत अच्छे दिल के आदमी हैं। सम्राट चौधरी और संतोष सुमन आप लोग उनको समझा दीजिएगा तो वह काम करेंगे।

सफाई कर्मचारी आयोग होना चाहिए। हम मुख्यमंत्री थे तो सफाई कर्मचारी आयोग का मसौदा लाए थे। पता नहीं वह मसौदा कहां चला गया? सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया जाए। इस दलित समागम की ओर से हम इसकी मांग करते हैं। मांझी ने कहा कि जब हम मुख्यमंत्री थे तो भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने का कैबिनेट में पास किया था।

मुख्यमंत्री से कहना चाहते हैं वास्तविक रूप से 5 डिसमिल जमीन का पैसा नहीं मिल रहा है। एक दो जगह पर पैसा मिल भी रहा है तो तीन डिसमिल का मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में और दूसरे राज्यों में मकान बना कर दिया जाता है, उसी तरीके से मकान बनाकर भूमिहीन को दीजिए। लैट्रिन बाथरूम के साथ पक्का मकान बना कर देते हैं। तब हम समझेंगे कि आप दलितों के लिए काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए मांझी ने कहा कि उन्होंने ठीक कहा कि ये एनडीए की बैठक नहीं है। यह किसी एक पार्टी की बैठक है, इसलिए वह आए और अभिवादन देकर चले गए।  हम के दलित समागम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे थे। हाथी और ऊंट पर बैठकर कार्यकर्ता गांधी मैदान में पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व अन्य नेताओं ने शिरकत किया।

Web Title: bihar polls chunav 2025 live CM Nitish Kumar stayed in program only 15 minutes Jitan Ram Manjhi organized Dalit Samagam everything fine Bihar NDA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे