बिहार चुनाव: जीतन राम मांझी की पार्टी हम के खाते में 6 सीट, देखिए कौन-कौन सीट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 12, 2025 19:33 IST2025-10-12T18:41:28+5:302025-10-12T19:33:36+5:30
भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, LJP(रामविलास) 29 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 06 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) 06 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

file photo
नई दिल्लीः बिहार चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा हो गई है। भाजपा, जद (यू) 101-101 सीट पर, लोजपा (आर) 29 सीट पर तथा हम और आरएलएम छह-छह सीट पर चुनाव लड़ेंगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम सब मिलकर फिर से सरकार बनाएंगे। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। आज ही प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव 2025 पर सीईसी की बैठक के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे। बिहार में 243 सीट हैं और 6 और 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।
#WATCH | Delhi: Inside visuals of the CEC meeting at the BJP headquarters on #BiharElections2025pic.twitter.com/d9jr0nuZFP
— ANI (@ANI) October 12, 2025
#WATCH | Delhi: Inside visuals of the CEC meeting at the BJP headquarters for on #BiharElections2025pic.twitter.com/5mYOS1CJnQ— ANI (@ANI) October 12, 2025
जीतन राम मांझी की पार्टी हम के खाते में 6 सीट
टेकारी
कुटुंबा
अतरी
इमामगंज
सिकंदरा
बराचट्टी।
उपेन्द कुशवाहा के खाते की 6 सीटें
सासाराम
दिनारा
उजियारपुर
महुआ
बाजपट्टी
मधुबनी।
Bihar state BJP president Dilip Kumar Jaiswal (@DilipJaiswalBJP) posts "हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया। एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इसका हर्षपूर्वक स्वागत करते हैं। बिहार है तैयार,फिर से एनडीए सरकार। #PhirSeNDASarkar… pic.twitter.com/L7WWmVOdeO
— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2025
केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को घोषणा की कि राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (राजविलास) 29 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू होने के बाद प्रधान ने एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा नीत पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा छह-छह सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
After NDA's seat sharing for Bihar polls, JD(U) leader Sanjay Jha posts, "हम NDA के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है। एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी इसका हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्री @NitishKumar जी को प्रचंड बहुमत के… pic.twitter.com/KLsFMNG46s
— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2025
उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी सहयोगियों ने सौहार्दपूर्ण ढंग से सीट बंटवारा पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘राजग के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता इसका प्रसन्नता से स्वागत करते हैं। बिहार एक और राजग सरकार के लिए तैयार है।’’ यह घोषणा भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व और जद(यू) को छोड़कर अन्य सहयोगियों के बीच कई दिनों की बातचीत के बाद की गई।
जद(यू) की राजग के प्रमुख दल भाजपा के साथ पहले ही सहमति बन चुकी थी। पासवान, मांझी और कुशवाहा जैसे सहयोगियों ने सीट बंटवारे के लिए बातचीत के दौरान कभी नरम तो कभी गरम रुख अपनाया। ऐसा प्रतीत होता है कि पासवान ने अपनी पार्टी के वास्ते अधिक सीट देने के लिये भाजपा को राजी किया।
बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। वर्ष 2020 में, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जद(यू) ने 115 सीट पर और भाजपा ने 110 सीट पर चुनाव लड़ा था, जबकि पासवान की पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा था। यह पहली बार है कि जद(यू) किसी विधानसभा चुनाव में भाजपा से अधिक सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है, जो सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ताकत के नये संतुलन का स्पष्ट संकेत है।
Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary (@samrat4bjp) posts "हम NDA साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया। NDA के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस का हर्ष से स्वागत करते हैं। #बिहार_है_तैयार। #फिर_से_NDA_सरकार।।" pic.twitter.com/uIGUqZjCJn
— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2025
Bihar BJP national general secretary Vinod Tawde (@TawdeVinod) posts "संगठित व समर्पित NDA... आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है–एनडीए के सभी दलों के नेताओं व… pic.twitter.com/LgkzkCQvCD
— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2025
NDA seat-sharing in Bihar: Chirag Paswan''s party gets 29, six each for Jitan Ram Manjhi and Upendra Kushwaha, says JD(U)''s Sanjay Jha— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2025
VIDEO | Delhi: Prime Minister Narendra Modi, BJP national president JP Nadda, and other leaders at the party headquarters for the BJP's Central Election Committee (CEC) meeting.#BJP#Modi#JPnadda#BiharElections2025#BiharElectionsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2025
(Full video available on PTI Videos –… pic.twitter.com/60mMuEYrMX
RLM chief Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) posts, "हम NDA साथियों ने मिल-बैठकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया।
BJP - 101
JDU - 101
LJP (R) - 29
RLM - 06
HAM - 06
NDA के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस सर्वसम्मत निर्णय का हर्षपूर्ण स्वागत करते हैं… pic.twitter.com/tYtec4Y3Ay— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2025