बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी?, सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी के कार्यक्रम में बदलाव, यात्रा में अलर्ट जारी, बंद जीप से...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2025 17:57 IST2025-08-28T17:55:42+5:302025-08-28T17:57:25+5:30

राहुल गांधी ने सीतामढ़ी के रीगा चौक पर एक जनसभा को संबोधित किया। जनता के अधिकारों की लड़ाई की यात्रा है।

bihar polls 3 Jaish-e-Mohammad terrorists in Bihar Rahul Gandhi program changed due security reasons alert issued during the tour talk closed jeep | बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी?, सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी के कार्यक्रम में बदलाव, यात्रा में अलर्ट जारी, बंद जीप से...

photo-lokmat

Highlightsमंदिर दर्शन के बाद रोड शो होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे रद्द कर दिया गया।राहुल गांधी अब खुले गाड़ी की जगह पूरी तरह बंद गाड़ी से यात्रा कर रहे हैं। गुरुवार को वे तय समय से एक घंटा पहले, सुबह 11 बजे ही मोतिहारी के ढाका पहुंचे।

पटनाः नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों के बिहार में प्रवेश करने की खबर के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मतदाता अधिकार यात्रा के 12वें दिन राहुल गांधी सीतामढ़ी में कैंप से निकलने के बाद वे सीधे जानकी मंदिर पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए थे, लेकिन राहुल बिना रुके सीधे मंदिर दर्शन के लिए गए। तय कार्यक्रम के अनुसार मंदिर दर्शन के बाद उनका रोड शो होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे रद्द कर दिया गया।

राहुल गांधी अब खुले गाड़ी की जगह पूरी तरह बंद गाड़ी से यात्रा कर रहे हैं। गुरुवार को वे तय समय से एक घंटा पहले, सुबह 11 बजे ही मोतिहारी के ढाका पहुंचे। यहां रास्ते में उन्होंने गाड़ी से ही लोगों का अभिवादन किया और समर्थकों से मुलाकात की। पहुंचने के बाद वे सिटी होटल में ठहरे। इसके पहले राहुल गांधी ने सीतामढ़ी के रीगा चौक पर एक जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ नहीं है, बल्कि यह जनता के अधिकारों की लड़ाई की यात्रा है। राहुल ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा और जनता से लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की। दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय हाई अलर्ट पर है। प्रदेश में आतंकी हमले की साजिश की जानकारी मिली है।

आतंकी गतिविधि को लेकर राज्य में हाई अलर्ट जारी है। बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकवादी नेपाल के रास्ते से बिहार में घुसे थे। तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी कारण से राहुल गांधी की यात्रा में अचानक से बड़ा बदलाव किया गया है।

Web Title: bihar polls 3 Jaish-e-Mohammad terrorists in Bihar Rahul Gandhi program changed due security reasons alert issued during the tour talk closed jeep

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे