बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, जदयू में शामिल पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2025 21:25 IST2025-08-03T21:23:50+5:302025-08-03T21:25:00+5:30

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने राम का पार्टी में स्वागत किया और दावा किया कि "कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है।

bihar polls 2025 Shock Congress before Bihar assembly elections former working president Ashok Ram joins JDU | बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, जदयू में शामिल पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राम

file photo

Highlightsकई बार विधायक रह चुके राम बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं।अशोक राम का समाज के सभी वर्गों पर गहरा प्रभाव है। जमीनी स्तर से जुड़ाव निश्चित रूप से जदयू के लिए फायदेमंद साबित होगा।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है क्योंकि उसके वरिष्ठ नेता अशोक राम रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जद (यू) में शामिल हो गए। अशोक राम ने आरोप लगाया कि पार्टी में ‘‘दलितों की अनदेखी’’ की जा रही है, जिसके साथ उनका करीब चार दशक का जुड़ाव रहा है।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने राम का पार्टी में स्वागत किया और दावा किया कि "कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। इसके कई नेता अभी भी हमारे संपर्क में हैं।’’ कई बार विधायक रह चुके राम बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं।

झा ने कहा, ‘‘अशोक राम का समाज के सभी वर्गों पर गहरा प्रभाव है। उनका जमीनी स्तर से जुड़ाव निश्चित रूप से जदयू के लिए फायदेमंद साबित होगा। दलितों के प्रति कांग्रेस पार्टी का व्यवहार और उनकी स्वीकार्यता जगजाहिर है।"

जदयू में शामिल होने के बाद, राम ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार एक दूरदर्शी नेता हैं और वह जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।" कांग्रेस ने राम के जदयू में शामिल होने की आलोचना करते हुए दावा किया कि वह "घोर अवसरवादी" हैं। 

Web Title: bihar polls 2025 Shock Congress before Bihar assembly elections former working president Ashok Ram joins JDU

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे