लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: नीतीश कुमार की कृपा से ही तेजस्वी यादव दो बार उप मुख्यमंत्री बने, विजेंद्र यादव ने कहा- क्या ब्रिटेन और अमेरिका में अपराध नहीं हो रहा?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2024 16:31 IST

Bihar Politics: विजेंद्र यादव ने कहा कि तेजस्वी के पिता के समय में कोई काम नहीं हुआ था, तेजस्वी यादव क्या बोलेंगे रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा की स्थिति क्या थी?

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया में कभी इतिहास नहीं है कि खजाना से ही पैसे के लूट हो गई हो।बिहार में क्या हो गया चुनाव में बहुत सारे लोग आते रहते हैं। परिणाम आने दीजिए देखिएगा।बिहार में बंगाल यूपी से कम दर में बिजली मिलती है।

Bihar Politics: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर नीतीश सरकार पर ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने गुरुवार को पलटवार करते हुए कहा कि अपराध पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ब्रिटेन में और अमेरिका में क्या अपराध नहीं हो रहा है? इस देश में प्रधानमंत्री की भी हत्या हुई है, इस दुनिया में राम है तो रावण भी हैं। उन्होंने कहा कि जब वह पैदा हुए थे, उसी समय खजाने से ही पैसे के लूट शुरू हुई थी और चारा घोटाला हुआ था। उसी की वह प्रोडक्ट हैं। दुनिया में कभी इतिहास नहीं है कि खजाना से ही पैसे के लूट हो गई हो।

जो तेजस्वी यादव को मां-बाप का ज्ञान देगा, वही बच्चे बोलेंगे। वहीं, तेजस्वी यादव के द्वारा यह ऐलान किए जाने पर कि सत्ता में आने पर वह 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे पर विजेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें कुछ भी बोलने के पहले पता कर लेना चाहिए। तेजस्वी को पता कर लेना चाहिए 15 हजार करोड़ रुपए की बिजली पर सब्सिडी नीतीश सरकार दे रही है।

बिहार में बंगाल यूपी से कम दर में बिजली मिलती है। वहीं स्मार्ट मीटर को लेकर आ रही शिकायतों पर उन्होंने कहा कि जो भी परेशानी आई है, उसे दूर किया जा रहा है। कुछ मामलों में तकनीकी फाल्ट सामने आये हैं उसे दूर कर लिया जाएगा। विजेंद्र यादव ने कहा कि तेजस्वी के पिता के समय में कोई काम नहीं हुआ था, तेजस्वी यादव क्या बोलेंगे रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा की स्थिति क्या थी?

को कुछ दिखाई नहीं पड़ता है? चुनाव में कितना अच्छा प्रदर्शन रहा हम लोग सबसे ज्यादा सीट जीते। नीतीश कुमार के द्वारा महागठबंधन में शामिल होने पर लगातार मीडिया में चर्चा पर कहा कि यह बकवास है। हम लोग एनडीए में हैं और एनडीए में रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश की कृपा से ही तेजस्वी यादव दो बार उप मुख्यमंत्री बने।

विधानसभा चुनाव में नया सीट फार्मूला लाने के राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर उन्होंने कहा कि यह पब्लिक डिबेट का मामला नहीं है। यह एनडीए के बीच का मामला है। वहीं प्रशांत किशोर के बिहार में सक्रिय होने पर उन्होंने कहा कि पिछली बार एक मुख्यमंत्री भी घूम रहे थे। बिहार में क्या हो गया चुनाव में बहुत सारे लोग आते रहते हैं। परिणाम आने दीजिए देखिएगा।

टॅग्स :बिहारजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया