लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics Update: "नीतीश करेंगे राज्यपाल से मुलाकात, राजद ने कसी कमर, चल रहा है रस्साकशी और खेमेबंदी का खेल", सूत्रों का दावा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 28, 2024 09:30 IST

रविवार को बिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल आ सकता है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजनीति में रविवार को बड़ा भूचाल आ सकता है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने का समय मांगा हैजदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार इस्तीफा देकर एनडीए में शामिल होकर नई सरकार बना सकते हैं

पटना:बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर को मिलने वाले भारत रत्न सम्मान के ऐलान के बाद से चल रहे सियासी ड्रामे का आज पटाक्षेप हो सकता है। हो सकता है कि नीतीश कुमार फिर से पाला बदलने का खेल खेलें और अगर ऐसा होता है तो यह चौथी बार होगा, जब वो गठबंधन के साथी दल को गच्चा देर विरोधी दल के साथ चले जाएंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि इस बात की बहुत ज्यादा संभावन जताई जा रही है रविवार को बिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल आ सकता है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। कयास लग रहे हैं कि नीतीश कुमार महागबंधन सरकार से अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंपें।

इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार एनडीए गठबंधन की ओर से नई सरकार बनाने का प्रस्ताव भी राज्यपाल आर्लेकर को दें। जिसमें वो भाजपा के 78, जदयू के 45 और जीतनराम मांझी की पार्टी हम के चार विधायकों सहित अन्य विधायकों का अपने पक्ष में समर्थन पत्र भी दें।

इस पूरे प्रकरण में सबसे मजे की बात यह है कि अगर नीतीश कुमार ऐसा करते हैं तो वो एक ही कार्यकाल में 2 बार पाला बदलकर मुख्यमंत्री बने रहने का अनोखा रिकॉर्ड कायम करेंगे।

18 महीने से भाजपा से कथित मोहभंग के कारण महागठबंधन में शामिल नीतीश कुमार एक बार फिर राजद सहित महागबंधन के अनय दलों को झटका देने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार को इस्तीफा देकर शाम में भाजपा सहित एनडीए के अन्य दलों की मदद से नई सरकार भी बना सकते हैं।

इस कयास के पुख्ता होने के प्रमाण खुद पार्टी के राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता केसी त्यागी ने दिल्ली में देते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार गिरने की कगार पर है। उनका आरोप था कि कांग्रेस नेतृत्व के एक वर्ग ने नीतीश कुमार का बार-बार "अपमान" किया है।

इसके साथ केसी त्यागी ने यह भी कहा, "विपक्ष का इंडिया गठबंधन टूटने की कगार पर है। पंजाब, पश्चिम बंगाल और बिहार में इंडिया गठबंधन लगभग खत्म हो गया है।"

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीआरजेडीकांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी