Bihar Politics News: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सवाल खड़ा किया है। सोशल मीडिया में लिखे लंबा-चौड़ा पत्र में तेजस्वी ने कहा है कि आपके पावन मुखारविंद से बिहार में दिन दुगनी रात चौगुनी वृद्धि कर रहे रिकॉर्डतोड़ अपराध पर दो शब्द निंदा की अपेक्षा है। वैसे भी सभी न्यायप्रिय एवं विवेकशील बिहारी कहते है कि आपको चुनाव के वक्त ही जंगलराज के जंगली सपने आते है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है कि ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, वैसे भी सभी न्यायप्रिय एवं विवेकशील बिहारी कहते हैं कि आपको चुनाव के वक्त ही जंगलराज के जंगली सपने आते हैं।
आपकी जानकारी और संज्ञान के लिए-2-3 दिन की आपराधिक घटनाओं की दर्दनाक अल्प सूची साझा कर रहा हूंः
1.शेखपुरा में डबल इंजन सरकार में डबल पावर से लैस अपराधियों ने 8 साल की बच्ची की घर में घुस गोली मारकर हत्या की।
2. कैमूर में अपराधियों ने युवक की हत्या की।
3. अपराधियों ने तांडव मचा सिविल कोर्ट के स्टाफ की गोली मारकर हत्या की।
4. मधेपुरा में बेलगाम अपराधियों ने ईंट और पत्थरों से सिर और चेहरे को कूच-कूच कर एक युवक की निर्मम हत्या की।
5. अररिया में 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर अपराधियों ने शव फेंका।
6. बेतिया में अपराधियों ने पत्रकार पर चाकू से जानलेवा हमला किया।
7. सीतामढ़ी में सत्ता संरक्षित लुटेरों ने सीएसपी संचालक से सरेआम 8 लाख रुपए लूटे। पुलिस मुकदर्शक। एनडीए के स्थानीय सांसद जातीय बदला लेने में व्यस्त और मस्त।
8. नालंदा में भगवा गमछा धारी ने स्कूल में घुस स्कूल हेडमास्टर को गोली मारी।
9. सीवान में एडीजे वन के कर्मचारी की गोली मार हत्या।
10. नवादा में 3 महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत।
11. समस्तीपुर में सरकारी अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की। 2 लोग घायल।
12. मोतिहारी जिला अंतर्गत थाने के हाजत में युवक की संदेहास्पद मौत।
13. छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों ने चलाई गोली, गोलीबारी में एक की मौत।
14. भोजपुर में गोलियां चली, एक की मौत।
15. नालंदा में सरकारी अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या की।
16. मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा में दो अलग-अलग इलाकों से एक युवक और एक गर्भवती महिला के शव मिलने से दहशत।
17. बेतिया के सिकटा में बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला। अपराधियों द्वारा हत्या की आशंका।
18. वैशाली में बाजार में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में अपराधी बेकाबू।
19. पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या। राजधानी में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग से दहला इलाका।
20. मोकामा में सत्ता प्रमाणित खूंखार सरकारी गुंडों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग, बढ़ते अपराध के विरोध में लोगों ने किया जाम।