लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: तेजस्वी यादव के मछली खाते वीडियो पर गर्मायी सियासत, विजय कुमार सिन्हा ने कहा- सावन में भी मटन बनाना, खाना और खिलाना, वीडियो शेयर कर क्या दिखलाना चाहते हैं? 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 10, 2024 16:16 IST

Bihar Politics News: विजय सिन्हा ने सवाल करते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति, वोट के लिए इतनी गिरावट, अपने धर्म, समाज, राष्ट्र और अपने संस्कार पर गर्व महसूस होना चाहिए, उसको लज्जित करना कहीं से उचित नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देधर्म का अपमान करें, अपने लोगों को हतोत्साहित करें।मानसिकता कभी किसी को लाभ नहीं देता।तुष्टिकरण की राजनीति अब देश में नहीं चलेगी।

Bihar Politics News: नवरात्र के समय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मछली खाते हुए वीडियो डालने से सियासी बबाल मचा हुआ है। ऐसे में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ लोग सनातन के संतान बनते हैं तो उन्हें सनातन का संस्कार भी अपनाना चाहिए, लेकिन वे अपना नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि खान पान पर मुझे आपत्ति नहीं है, लेकिन पवित्र माह सावन में भी मटन बनाना, खाना और खिलाना। नवरात्र के मौके पर आप मछली खाते वीडियो को शेयर कर क्या दिखलाना चाहते हैं? 

विजय सिन्हा ने सवाल करते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति, वोट के लिए इतनी गिरावट, अपने धर्म, समाज, राष्ट्र और अपने संस्कार पर गर्व महसूस होना चाहिए, उसको लज्जित करना कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता का मतलब यह कभी नहीं हो सकता है कि अपने धर्म का अपमान करें, अपने लोगों को हतोत्साहित करें। ये मानसिकता कभी किसी को लाभ नहीं देता।

अब तुष्टिकरण की राजनीति अब देश में नहीं चलेगी। विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री साफ कर चुके है कि अब संतुष्टि करण चलेगा, सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान होगा। वहीं, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी जी सीजनल सनातनी हैं, तुष्टिकरण के पोषक हैं। जब इनकी सरकार थी तो वोट की खातिर इनके पिताजी ने रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को अवैध तरीके से बसाया।

ऐसे लोग आए थे। ये वोट के सौदागर हैं, ना कि सनातनी पुजारी हैं। ये सनातन का लबादा ओढ़कर तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। वहीं, जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि तेजस्वी यादव एक तरफ तिरुपति बालाजी की तस्वीर दिखाकर सनातन संस्कृति को मानने का ढोंग और दूसरी तरफ नवरात्र के समय मांस खाना, ये बताता है कि इनकी नीति दोहरी है और जनता ऐसे नेताओं पर भरोसा नहीं करती है।

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर मिथिलांचल का प्रसिद्ध मछली खाते हुए वीडियो साझा किया है। वीडियो में उनके साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद थे। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''चुनावी भागदौड़ एवं व्यस्तता के बीच हेलीकॉप्टर में भोजन।"

वीडियो में वो हेलीकॉप्टर में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ भोजन करते हुए नजर आ रहे हैं। लंच के दौरान तेजस्वी और सहनी मछली खाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में तेजस्वी को कहते सुना जा सकता है कि चुनावी माहौल की बीच उन्हें खाने के लिए जो 10-15 मिनट मिलते हैं, उसी में वो खाना खाते हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी