लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ मंच पर दिखा शॉर्प शूटर!, भाजपा ने कहा-नई लेवल में पुरानी शराब

By एस पी सिन्हा | Updated: February 23, 2024 16:40 IST

Bihar Politics News: अपराधी चुपके से राजद के मंच पर नहीं चढ़ता, बल्कि प्राइवेट में गलबहियां भी होती हैं। बताया जाता है कि मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी पर कई संगीन अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशॉर्प शूटर मोहम्मद कैफ चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में जेल भी जा चुका है। बिहार में राजद को आपराधिक तत्वों का राजनीतिकरण करने का खास क्रेडिट जाता है।तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करने को लेकर सियासत गर्मा गई है।

Bihar Politics News: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा के दौरान गुरुवार को सीवान में उनके मंच पर शॉर्प शूटर मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी के उपस्थित रहने की तस्वीर वायरल होने के बाद सियासत गर्मा गई है। इसको लेकर भाजपा अब तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि राजद का स्थिति नई लेवल में पुरानी शराब जैसी है। शॉर्प शूटर मोहम्मद कैफ चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में जेल भी जा चुका है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद ने राजद पर तंज कसते हुए एक्स पर लिखा है कि राजद का दृष्टिकोण और मूल तत्व अब भी वही है। राजद खुद को लुम्पेन, आपराधिक और विकास विरोधी बुरे तत्वों से कभी भी अलग नहीं कर सकता।

तेजस्वी शॉर्प शूटर के साथ राज्य का दौरा कर रहे हैं और अपराधियों के साथ मंच साझा कर रहे हैं। बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था में राजद का योगदान है। निखिल ने इसके साथ मंच की तस्वीर भी पोस्ट की है। इसमें मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी का तेजस्वी का स्वागत करता हुआ दिखाई दे रहा है।

तस्वीर के साथ निखिल आनंद ने लिखा है कि राजद अपने को नए तेवर और कलेवर में होने का दावा करती है लेकिन ये नए लेबल के साथ वही पुरानी शराब के बोतल जैसी है। बिहार में राजद को आपराधिक तत्वों का राजनीतिकरण करने का खास क्रेडिट जाता है।

उन्होंने कहा कि अपराधी चुपके से राजद के मंच पर नहीं चढ़ता, बल्कि प्राइवेट में गलबहियां भी होती हैं। बताया जाता है कि मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी पर कई संगीन अपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करने को लेकर सियासत गर्मा गई है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया