लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: सफल अभ्यर्थियों को सीएम नीतीश कुमार ने दिया नियुक्ति पत्र, विज्ञापन पोस्टर से गायब हुए तेजस्वी यादव!,  'रोजगार मतलब नीतीश सरकार', क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2024 16:43 IST

Bihar Politics News: नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर राज्य सरकार के तरफ से जो विज्ञापन लगाए गए थे उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक बड़ी सी तस्वीर लगाई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपटना की फिजां पूरी तरह बदली नजर आ रही थी।रोजगार मतलब नीतीश सरकार' के स्लोगन लिखे गए थे।दिलचस्प बात तो यह रहा कि पोस्टर से तेजस्वी यादव गायब रहे।

Bihar Politics News: बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में सफल हुए अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र बांटा। लेकिन नियुक्ति पत्र बांटे जाने को लेकर पटना की सड़कों पर जो पोस्टर लगाए गये थे, इससे पटना की फिजां पूरी तरह बदली नजर आ रही थी।

क्योंकि चारों तरफ जो पोस्टर लगाये गए थे, उसमें 'रोजगार मतलब नीतीश सरकार' के स्लोगन लिखे गए थे। सबसे दिलचस्प बात तो यह रहा कि पोस्टर से तेजस्वी यादव गायब रहे। यह अपने आप में एक बड़ा संकेत दे रहा है। नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर राज्य सरकार के तरफ से जो विज्ञापन लगाए गए थे उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक बड़ी सी तस्वीर लगाई गई थी।

इसके अलावा किसी अन्य नेता की कोई भी तस्वीर नहीं लगाई गई। इस पोस्टर से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ विभागीय मंत्री प्रो. चंद्रशेखर भी गायब रहे। पोस्टर में लिखा गया है-रोजगार की बहार शिक्षक नियुक्ति में इतिहास रचता बिहार। जबकि, दूसरी लाइन जो लिखी गई है, उसमें लिखा गया है- ’रोजगार का मतलब नीतीश कुमार।’

इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि आत्मनिर्भर बिहार के साथ निश्चय दो के तहत सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार के 20 लाख से ज्यादा नए अवसर का सृजन सरकार की प्राथमिकता है। पूरे प्रचार में अगर तेजस्वी यादव के नाम की चर्चा करें तो महत्व एक जगह छोटे से कॉलम में तेजस्वी के नाम की चर्चा की गई है।

पोस्टर के जरिए शिक्षा विभाग की तरफ इस बात का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार लगातार अपने कदम बढ़ा रही है। नीतीश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए शिक्षा विभाग बता रहा है कि साल 2006-07 से साल 2018-19 तक कुल 319700 पंचायत, प्रखंड और नगर शिक्षकों का नियोजन हुआ है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से यह बातें देखने में आ रही है की राज्य के अंदर जितने भी कार्यक्रम हो रहे हैं, उसमें नीतीश कुमार सिर्फ और सिर्फ खुद के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में राज्य के अंदर जो राजनीतिक माहौल है, उसमें यह बातें कुछ नया संकेत देता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार खुल कर भले ही कुछ न बोलते हों, लेकिन कोई न कोई नई सियासी खिचड़ी पक रही है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया