लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: बिहार में पैसा दो और काम कराओ, सुनील कुमार सिंह ने सीएम नीतीश पर बोला हमला, कहा- पुल नहीं गिर रहे, जनता का विश्वास...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2024 18:04 IST

Bihar Politics News: सुनील सिंह के कहा कि आज बिहार में कोई ऐसा ऑफिस नहीं है, जहां रिश्वत दिए काम होता है। मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पैसे देने पड़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के अधिकारियों के डीएनए में रिश्वत घुस गया है। आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां लोकतंत्र की हत्या की गई।

पटनाः बिहार विधान परिषद की सदस्यता समाप्त होने के बाद राजद कार्यालय में डा. सुनील कुमार सिंह के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सुनील सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में लगातार पुल गिर रहे हैं, जिससे जनता का विश्वास उनके प्रति गिर रहा है। लेकिन उन्हें इस बात की चिंता नहीं है, उन्हें चिंता इस बात की है सदन में जो आवाज उठा रहे हैं, उस आवाज को बंद किया जाए। सुनील सिंह के कहा कि आज बिहार में कोई ऐसा ऑफिस नहीं है, जहां रिश्वत दिए काम होता है। मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पैसे देने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भी यह मान चुके हैं कि बिहार के अधिकारियों के डीएनए में रिश्वत घुस गया है। उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि इसे कैसे रोकें?

लेकिन इस पर सदन में जो आवाज उठाता है, आप उसके आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश कुमार कभी भी यह बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं कि जो वह भ्रष्टाचार का लबादा ओढ़े हुए हैं, उसके बारे में कोई भी बात करें। आचार समिति में प्रावधान नहीं कि दंड में किसी की सदस्यता ले लें। लेकिन यहां लोकतंत्र की हत्या की गई।

यहां तक मुझे दो मिनट का मौका भी नहीं दिया गया कि मैं अपनी बात रख सकूं। अगर उस दिन मुझे बोलने के लिए मौका देते तो मैं यही कहता जो आदमी मेरे ऊपर आरोप लगाया मैं उसे भी माफ करता हूं और जो व्यक्ति उपसभापति बनने के लिए नीतीश कुमार का पाप छुपाया, मैं उसे भी माफ करता हूं।

सुनील सिंह ने कहा कि वह समझते हैं कि सदन में बोलने से मुझे रोक सकते हैं। इसलिए मेरी सदस्यता खत्म कर दी। लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो मुझे सड़क से बोलने से कैसे रोकेंगे। मैं सड़क से बोलूंगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान के लिए वह एक दो नहीं, एक दर्जन बार एमएलसी की कुर्सी कुर्बान करने के लिए तैयार हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारराबड़ी देवीबिहारपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया