लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News polls 2024: 243 में से 174 विधानसभा सीटों पर एनडीए आगे!, अभी चुनाव होने पर भाजपा को 10 सीट पर नुकसान, जदयू को बंपर बढ़त

By एस पी सिन्हा | Updated: July 19, 2024 16:32 IST

Bihar Politics News polls 2024: एनडीए के अन्य घटक दलों लोजपा(रा) ने लोकसभा चुनाव के दौरान 29 विधानसभा सीटों पर अपना दमखम दिखाने में कामयाब हुई है, जबकि विधानसभा में शून्य पर है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Politics News polls 2024: जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा(हम) को 05 सीटों पर बढ़त मिली है।Bihar Politics News polls 2024: लोकसभा चुनाव में जदयू को 72 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली है।Bihar Politics News polls 2024: वर्तमान में 44 सीटें हैं। जदयू को 28 विधानसभा सीटों का लाभ मिलता दिख रहा है।

Bihar Politics News polls 2024: लोकसभा चुनाव में बिहार की 243 सीटों में से 174 विधानसभा सीटों पर एनडीए के द्वारा बढ़त बनाए जाने से फील गुड की बातें होने लगी हैं। लेकिन इसमें भाजपा के लिए चिंता का विषय ही शामिल है, जिसे भाजपा के नेता गंभीरता से नही ले रहे हैं। विधानसभा में अभी 78 सीटें भाजपा के पास है, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा को केवल 68 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। ऐसे में इसको अगर पैमाना माना जाए तो भाजपा को 10 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। उसी तरह लोकसभा चुनाव में जदयू को 72 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली है।

जबकि वर्तमान में उसके पास 44 सीटें हैं। ऐसे में जदयू को 28 विधानसभा सीटों का लाभ मिलता दिख रहा है। उसी तरह एनडीए के अन्य घटक दलों लोजपा(रा) ने लोकसभा चुनाव के दौरान 29 विधानसभा सीटों पर अपना दमखम दिखाने में कामयाब हुई है, जबकि अभी वह विधानसभा में शून्य पर है। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा(हम) को 05 सीटों पर बढ़त मिली है।

जबकि वर्तमान में वह 04 सीटों पर काबिज है। उधर महागठबंधन में राजद के लिए भी चिंतनीय विषय है, क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान उसे मात्र 36 विधानसभा सीटों पर बढत मिली है, जबकि वर्तमान में वह 77 सीटों पर काबिज है। इसी तरह भाकपा-माले के जिम्मे 12 सीटें जाती दिख रही हैं, जबकि अभी उसके पास 12 सीटें हैं हीं, अर्थात उसे कोई नुकसान होता नही दिख रहा है।

वहीं, कांग्रेस को 12 सीटों पर बढत मिली है, जबकि अभी उसके पास 19 सीटें हैं। ऐसे में उसे 7 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। इसी तरह भाकपा को एक, वीआईपी को एक, एआईएमआईएम को दो, पप्पू यादव को चार और हिना शहाब को एक सीटों पर बढत मिली है। इस बीच बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उनकी मेहनत के कारण आज केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत सही अर्थों में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम परिणाम है।

यह परिणाम उनकी मेहनत को दर्शाता है। अगले विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार की 243 सीटों में से 174 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि राजद मात्र 34 सीटों पर आगे रही। उन्होंने कहा कि ये अगले विधानसभा चुनाव के परिणाम के स्पष्ट संकेत हैं।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि एनडीए 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 2010 का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी और पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार बनाएगी।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारजीतन राम मांझीJitan Ram Manjhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"