लाइव न्यूज़ :

सियासत में चूहा करने लगा उछल-कूद?, तेज प्रताप के बयान पर जीतन राम मांझी ने कहा-हम मुसहर परिवार के लोग हैं और चूहा पकड़ते और खाते भी हैं...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 5, 2024 16:07 IST

Bihar Politics News: हम मुसहर परिवार के लोग हैं और हम गर्व से कहते हैं कि हम चूहा पकड़ते भी हैं और उसे खाते भी हैं। इसलिए हमारे झोपड़ियों और घरों में तो छोड़ ही दिजिए हमारे आस-पास भी चूहा नहीं भटकता।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों का कहना है कि बिना तेजप्रताप का नाम लिए उन पर निशाना साधा है। ट्वीट को इसी प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। लालू जी ने तो चूहा खाना छोड़ दिया और यहां कोई ‘चूहा’ ज़्यादा उछल रहा है।

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में ‘चूहा’ ने भी एंट्री मार ली है। दरअसल लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे मंत्री संतोष कुमार सुमन के सरकारी आवास से चूहा निकलने की बात कहे जाने के बाद जीतनराम मांझी ने भी इशारों ही इशारों में इस टिप्पणी पर बड़ा पलटवार किया है। उनके एक ट्वीट को इसी प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, लोगों का कहना है कि उन्होंने बिना तेजप्रताप का नाम लिए उन पर निशाना साधा है। 

जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘हम मुसहर परिवार के लोग हैं और हम गर्व से कहते हैं कि हम चूहा पकड़ते भी हैं और उसे खाते भी हैं। इसलिए हमारे झोपड़ियों और घरों में तो छोड़ ही दिजिए हमारे आस-पास भी चूहा नहीं भटकता।

इसके आगे जीतनराम मांझी ने जो लिखा है कि ‘वैसे अब लालू जी ने तो चूहा खाना छोड़ दिया है यदि उनके यहां कोई ‘चूहा’ ज़्यादा उछल रहा है तो हमारे यहां भेज दें हम ‘दो मिनट’ में उसे देख लेंगें। ऐसे में मांझी के ट्वीट में ‘दो मिनट’ के जिक्र को लोग तेज प्रताप यादव से जोड़कर देख रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप यादव ने हाल में एक इंटरव्यू में मंत्री संतोष कुमार सुमन पर व्यंग्य करते हुए कहा था कि उनके सरकारी आवास के बगल में संतोष कुमार सुमन का आवास है। हमने अपने कैंपस में अच्छे से सब्जी-फल सब का पेड़ लगवाएं हैं, पर उनके आवास में बहुत चूहा है और आकर यहां खा लेता है।

उनके आवास में चूहा बहुत है, वो पकड़वाते ही नहीं हैं। हालांकि तेज प्रताप यादव ने आगे यह भी कहा कि इसे जाति से जोड़कर नहीं देखें। मूषक हर जगह रहना ही चाहिए ये गणेश जी के सवारी है। लेकिन तेज प्रताप के इस बयान के बाद सियासत गर्मा गई है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवजीतन राम मांझीबिहारपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव