Bihar Politics News: मंत्री चौधरी की गर्दन पकड़ी, सिर प्रेम कुमार से लड़ा दी और विजय कुमार सिन्हा के सिर से..., सीएम नीतीश ने तिलक लगाए मंत्रियों का इस तरह से कराया मिलन, देखें
By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2024 16:28 IST2024-06-18T16:26:36+5:302024-06-18T16:28:19+5:30
Bihar Politics News: मुख्यमंत्री ने एक बार फिर अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली और पहले उनका सिर मंत्री प्रेम कुमार के सिर से लड़ाया और उसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सिर से उनका सिर लड़ा दिया।

photo-lokmat
Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय बाद एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने माथे पर तिलक लगाए तीन मंत्रियों उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रेम कुमार और ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी का ललाट मिलन कराया। यह मिलन मंगलवार को विधान मंडल परिसर में आयोजित एक समारोह में किया गया। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली और पहले उनका सिर मंत्री प्रेम कुमार के सिर से लड़ाया और उसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सिर से उनका सिर लड़ा दिया।
NITISH KUMAR का आज एक बार फिर से अजीबोगरीब अंदाज देखने को मिला .. पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार अपने मंत्रियों का सिर एक दूसरे से टकराते हुए नजर आए .. दरअसल सीएम नीतीश कुमार उन मंत्रियों का सिर आपस में टकरा रहे थे जिन्होंने तिलक लगाया हुआ था#Nitishkumar… pic.twitter.com/Fy2ENkyh0v
— AajTak (@aajtak) June 18, 2024
यह नजारा देखकर मंच पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे। दरअसल, स्वतंत्रता सेनानी अनुग्रह नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार विधानसभा परिसर में बने मंच पर नीतीश कुमार सभी नेताओं को हाथ जोड़ कर मुस्कुराते हुए अभिनंदन किया। इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का सिर आपस में टकरा दिया।
पुराने अंदाज में दिखे नीतीश: सीएम ने फिर पकड़ ली अशोक चौधरी की गर्दन, मंत्री प्रेम कुमार और विजय सिन्हा के सिर से सिर को लड़ाया.#Bihar#Biharnews#Patna#Nitishkumarpic.twitter.com/EIgX6Aqz5n
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 18, 2024
नीतीश कुमार ने दोनों मंत्रियों को सिर आपस में इसलिए टकराया क्योंकि दोनों ने टीका लगा रखा था। विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी का सिर टकराया, वहां इस दौरान मंत्री विजय चौधरी और मंत्री मंगल पाण्डेय वहां उपस्थित थे। विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी टीका लगा दिया। इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि 'ये तो प्यार से करते हैं नीतीश जी..कोई राजनीति नहीं है उसमें.. जो-जो चंदन लगा रखा था सबको भाव से मिलवा रहे थे मुख्यमंत्री।' वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह चंदन-तिलक के प्रति मुख्यमंत्री का प्रेम है।
पटना : सीएम नीतीश कुमार ने टकराया डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी का सिर...#Nitishkumar#Ashokchoudhary#Vijaysinhapic.twitter.com/TQJUHgawdb
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) June 18, 2024
वे (मुख्यमंत्री) चाहते हैं कि हर आदमी चंदन लगाए। इससे आदमी स्वस्थ रहता है। समृद्धि आती है। यह हमारे संस्कार और संस्कृति का अंग है। वैसे यह पहला वाक्या नहीं है जब दो मंत्रियों का सिर आपस में मुख्यमंत्री नीतीश ने टकराया हो। साल 2023 के सितंबर में भी मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिवसागर रामगुलाम की जयंती समारोह में मुख्यमंत्री की नजर तिलक लगाए एक पत्रकार पर पड़ी।
एक बार फिर नीतीश कुमार का अलग अंदाज नजर आया#NitishKumar | Nitish Kumar | Bihar | @NitishKumarpic.twitter.com/XxVngJjhHb
— News24 (@news24tvchannel) June 18, 2024
उन्होंने बगल में उस समय के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी तिलक लगाए बैठे थे। मुख्यमंत्री ने चौधरी को यह कहते हुए पकड़ा कि हमारे यहां भी एक (तिलक लगाए) हैं। इतना कह कर वे चौधरी को पकड़े हुए पत्रकार की तरफ बढ़े। फिर दोनों का ललाट मिलन करा दिया। उस वक्त मुख्यमंत्री महागठबंधन में थे। तब इस बात को लेकर भाजपा ने खुब सियासत की थी, लेकिन भाजपा नीतीश कुमार के साथ है।
