Bihar Politics News: लोकसभा चुनाव में मेरे साथ नाइंसाफी हुई थी,  पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने फोड़ दिया बम

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2024 17:58 IST2024-07-31T17:57:12+5:302024-07-31T17:58:20+5:30

Bihar Politics News: एक सितंबर से बिहार में यात्रा करेंगे और संगठन को मजबूत कर बिहार विधानसभा में अपना दम दिखाएंगे।

Bihar Politics News former Union Minister Pashupati Kumar Paras burst bomb Injustice done to me in Lok Sabha elections 2024 | Bihar Politics News: लोकसभा चुनाव में मेरे साथ नाइंसाफी हुई थी,  पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने फोड़ दिया बम

file photo

Highlights सीटों पर उनकी पार्टी की तैयारी रहेगी।243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने को कहा है।

Bihar Politics News: रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने आज खुलकर कहा कि लोकसभा चुनाव में उनके साथ नाइंसाफी हुई थी। फिर भी हम लोग एनडीए के साथ हैं। पारस बुधवार को पार्टी कार्यालय में राज्य स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार में रालोजपा के स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने को कहा है। उन्होंने कहा 2025 के बिहार विधानसभा में उनकी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इतनी सीटों पर उनकी पार्टी की तैयारी रहेगी।

पारस ने बताया कि वह एक सितंबर से बिहार में यात्रा करेंगे और संगठन को मजबूत कर बिहार विधानसभा में अपना दम दिखाएंगे। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि पासवान समाज की मांग पूरी करें। दफादार और चौकीदार में भागीदारी बढ़ाए। पारस ने कहा किे बिहार में जो दफादार चौकीदार संघ है, उस पद पर सदियों से पासवान समाज के लोगों का हक रहा है।

बिहार सरकार ने इस पदों पर जो बहाली निकाली है वो गलत है। बता दें कि, बिहार में 4 जगहों पर उपचुनाव होना है। इसमें तरारी सीट पर सुनील पांडेय को एनडीए उम्मीदवार बनाने की मांग की है। दलित सेना और अपनी पार्टी को मजबूत करेंगे। उम्मीद है कि लोकसभा वाली स्थिति नहीं होगी। पार्टी को मान-सम्मान एनडीए में मिलेगा। बड़े स्तर पर पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी।

Web Title: Bihar Politics News former Union Minister Pashupati Kumar Paras burst bomb Injustice done to me in Lok Sabha elections 2024

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे