लाइव न्यूज़ :

Bihar News: हम दो बार इधर-उधर हुए, अब कभी अब नहीं छोड़ेंगे एनडीए का साथ, स्वास्थ्य मंत्री नड्डा के सामने सीएम नीतीश ने फिर दी सफाई, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2024 14:51 IST

Bihar Politics News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को बिहार आए। सचिवालय में दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआईजीआईएमएस में पूर्वी भारत के सबसे बड़े आंख के अस्पताल का उद्घाटन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद पर जमकर बरसे।अब कभी इधर-उधर नहीं करेंगे। अब कभी नहीं होगी।

पटनाः बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की गई मुलाकात के बाद कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। सचिवालय में दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। इस बीच पार्टी नेताओं को सफाई देनी पड़ रही हैं। वहीं शुक्रवार को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही तमाम कयासों को लेकर सफाई देने उतर गए। उन्होंने साफ कर दिया कि वो एनडीए के साथ ही मजबूती से रहेंगे। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को बिहार आए।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना आईजीआईएमएस में पूर्वी भारत के सबसे बड़े आंख के अस्पताल का उद्घाटन उन्होंने किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हम दो बार इधर-उधर हुए ये गलती हुई। बाद में हटा दिए। अब कभी इधर-उधर नहीं करेंगे। अब कभी नहीं होगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू ने मिलकर सारा काम किया है। उन्होंने कहा कि हम लोग (भाजपा व जदयू) पुराने समय से साथ रहे हैं। हम लोग 1995 से साथ रहे हैं। जबकि उन लोगों ने (राजद) कोई काम नहीं किया। लेकिन अब बिहार और दिल्ली के अखबार में छपता रहता है। जबकि हम लोग ही मिलकर काम किए हैं।

नीतीश कुमार ने भाजपा और जदयू के साथ रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेरे आने के पहले अस्पतालों की स्थिति बिहार में खराब थी। जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनसे पुराना रिश्ता है। इनका जन्म पटना में ही हुआ है। इनके पिताजी यहीं रहते थे। जेपी नड्डा बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जब भी दिल्ली जाता हूं, इनसे मिलता हूं।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बिहार की राजनीति में फिर से खेला होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब नीतीश कुमार ने इन कयासों को दूर करने की कोशिश की है। लेकिन तीन बार पलटी मारने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यही बात कही थी।

टॅग्स :नीतीश कुमारआरजेडीजेपी नड्डाबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया