लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: हरा बा की भगवा बा, ब्लू बा की लाल बा। बिहार में का बा, नीतीश कुमार के राज बा?, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गाना गाकर...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2025 19:53 IST

Bihar Politics News:बिहार में भी अरविंद केजरीवाल के कुछ चेले बने हुए हैं। सब कुछ मुफ्त देने की बात कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता सब समझती है।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक के दौरान दिलीप जायसवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी टिप्पणी की।तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली के नतीजे सबके सामने हैं।केजरीवाल ने मुफ्त की दुकान खोली थी। छत्तीसगढ़ में बघेल ने भी यही किया।

पटनाः दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जबर्दस्त जीत के बाद बिहार में भाजपा नेताओं की बाछें खिल गई हैं। यही कारण है कि बिहार विधानसभा में जीत हासिल करने के लिए अब वह गाने भी गाने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को होने वाले भागलपुर दौरे को लेकर भाजपा नेताओं ने आज बैठक की। इसी बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री डा. दिलीप जायसवाल ने गाना गाकर एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियां गिनाई। गाना गाया, ’हरा बा की भगवा बा, ब्लू बा की लाल बा। बिहार में का बा? नीतीश कुमार के राज बा, कानून के राज बा, किसान खुशहाल बा। यही नीतीश कुमार के राज बा। बिहार में और का बा। आज भी है और कल भी रहेगा। वहीं, बैठक के दौरान दिलीप जायसवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी टिप्पणी की।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Ffirstbiharnews%2Fvideos%2F885992826945249%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन्होंने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली के नतीजे सबके सामने हैं। केजरीवाल ने मुफ्त की दुकान खोली थी। छत्तीसगढ़ में बघेल ने भी यही किया। बिहार में भी अरविंद केजरीवाल के कुछ चेले बने हुए हैं। वो सब कुछ मुफ्त देने की बात कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता सब समझती है। वे बिहार में सफल नहीं होंगे।

जिस तरह से दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को नकार दिया और भाजपा को चुना। उसी तरह उन्हें भी नकार देगी, जनता को पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा है। तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो पूरा बिहार खाली हो जाएगा। दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने नौकरी के नाम पर जमीन रजिस्ट्री करा ली।

तेजस्वी जैसे लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं। परिवार का ही कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री पद का दावेदार होगा, यही उनका समाजवाद है। अगर हिम्मत है तो लालू यादव घोषणा करें कि गरीब का बेटा नेता बनेगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को भागलपुर दौरे को लेकर भाजपा में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक हुई।

टॅग्स :Bihar BJPपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?