Bihar Politics: क्या 14 के बाद बिहार में कुछ होने को, हां हम निकलने वाले हैं?, सांसद संजय झा ने कहा...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2025 16:36 IST2025-01-09T16:36:13+5:302025-01-09T16:36:54+5:30

Bihar Politics: संजय झा ने तमाम अटकलों पर यह कहते हुए विराम लगाते हुए कह दिया कि बिहार में फिलहाल कुछ अलग नहीं होने जा रहा है।

Bihar Politics jdu MP Sanjay Jha said anything going happen in Bihar after 14 jan yes we are going leave? very cheeky manner | Bihar Politics: क्या 14 के बाद बिहार में कुछ होने को, हां हम निकलने वाले हैं?, सांसद संजय झा ने कहा...

file photo

Highlights“हां हम निकलने वाले हैं। 15 जनवरी से एनडीए की यात्रा शुरू होगी।” अगला विधानसभा चुनाव भी एनडीए के सहयोगी के तौर पर ही लड़ेगी।विपक्ष सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए ऐसी बात कर रहा है।

पटनाः बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच यह चर्चा जोर-शोर से चल रही है कि बिहार की सियासत में कुछ बड़ा होने वाला है। राजद नेताओं की ओर से लगातार इस बात की ओर इशारा किया जा रहा है कि खरमास बाद अर्थात 14 जनवरी के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर से कुछ बड़ा हो सकता है। इस बीच जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा से सब पत्रकारों ने पूछा कि क्या 14 के बाद बिहार में कुछ होने को है, तो संजय झा ने बड़े चुटीले अंदाज में कहा कि “हां हम निकलने वाले हैं। 15 जनवरी से एनडीए की यात्रा शुरू होगी।”

संजय झा ने तमाम अटकलों पर यह कहते हुए विराम लगाते हुए कह दिया कि बिहार में फिलहाल कुछ अलग नहीं होने जा रहा है। जदयू एनडीए का हिस्सा थी और अगला विधानसभा चुनाव भी एनडीए के सहयोगी के तौर पर ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए मजबूत है। विपक्ष सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए ऐसी बात कर रहा है।

14 जनवरी के बाद भी कुछ नहीं होगा, उल्टे 15 जनवरी से एनडीए की यात्रा शुरू होगी। राजद की ओर से ललन सिंह और संजय झा का बिना नाम लिए उठाए जा रहे सवालों पर संजय झा ने कहा कि ”हम (ललन सिंह और संजय झा) पार्टी के नेता हैं और नीतीश कुमार हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में हम उनके साथ बात नहीं करेंगे तो किससे करेंगे?

वो हमारी बात नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगे? दिल्ली विधानसभा चुनाव में जदयू और भाजपा के बीच सीटों के बंटवारे पर संजय झा ने कहा कि दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है जल्द ही फाइनल हो जाएगा। वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाते हुए संजय झा ने कहा कि उनकी असलियत सामने आ चुकी है।

वह आम आदमी खुद को कहते थे, लेकिन वह आलीशान से आलीशान मकान में रहते हैं। कोरोना के दौरान बिहार और पूर्वांचल के लोगों के साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया, वो भूले नहीं हैं। बिहार और पूर्वांचल की जनता केजरीवाल को सबक सिखाएगी

Web Title: Bihar Politics jdu MP Sanjay Jha said anything going happen in Bihar after 14 jan yes we are going leave? very cheeky manner

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे