लाइव न्यूज़ :

Bihar politics crisis live: एनडीए में नीतीश कुमार की वापसी से क्यों नाखुश हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, फिर से ‘जुड़ने’ की संभावना से न तो खुश हैं और न ही नाखुश...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2024 12:38 IST

Bihar politics crisis live: इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस (इंडिया) को ‘अवसरवादी’ बताते हुए उस पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देअब कोई ‘इंडिया’ गठबंधन नहीं है। यह एक अवसरवादी गठबंधन था। सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहे थे और कांग्रेस ‘एंकर’ थी।कार्यकर्ता का काम आदेशों का पालन करना है।

Bihar politics crisis live: बिहार के मुख्यमंत्री कुमार के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सहयोगियों के साथ समीकरण बिगड़ने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ फिर से ‘जुड़ने’ की संभावना से न तो खुश हैं और न ही नाखुश हैं। जद (यू) अध्यक्ष के बिहार में महागठबंधन (राजद, जदयू और कांग्रेस) से हटने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की अटकलों के बीच पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री से पूछा था कि क्या वह एक घटक के रूप में उनकी वापसी का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं न तो किसी का स्वागत कर रहा हूं और न ही किसी के खिलाफ हूं। यह केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय है। वे जो भी निर्णय लेंगे, मुझे यकीन है कि यह राज्य और पार्टी के हित में होगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह नये सिरे से भाजपा-जद(यू) गठबंधन की संभावना से खुश हैं, सिंह ने कहा, "मैं न तो खुश हूं और न ही नाखुश। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, जो भी निर्णय लिया जाएगा मैं उसका पालन करूंगा।" उन्होंने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस (इंडिया) को ‘अवसरवादी’ बताते हुए उस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘अब कोई ‘इंडिया’ गठबंधन नहीं है। यह एक अवसरवादी गठबंधन था। वे सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहे थे और कांग्रेस ‘एंकर’ थी।’’ सिंह ने इस बात का भी जवाब देने से इनकार कर दिया कि क्या बिहार में जद (यू) के साथ गठबंधन से भाजपा को फायदा होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोई विश्लेषक नहीं हूं, मैं एक कार्यकर्ता हूं। कार्यकर्ता का काम पार्टी के आदेशों का पालन करना है।’’

हालांकि, कुमार की पार्टी ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि जद(यू) ‘इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से’ है, लेकिन चाहती है कि कांग्रेस गठबंधन सहयोगियों और सीट बंटवारे के संबंध में "आत्मनिरीक्षण" करे। जदयू के बिहार प्रमुख उमेश सिंह कुशवाहा ने उन अफवाहों का खंडन करते हुए उक्त बयान दिया कि उनकी पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में वापसी पर विचार कर रही है।

वहीं, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में दरार की अटकलों के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना में राजभवन में आयोजित जलपान समारोह में शामिल हुए जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा उनकी पार्टी के अधिकांश नेता अनुपस्थित रहे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारगिरिराज सिंहBJPजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे