Bihar Politics: सीएम नीतीश के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान?, कहा- 2025 में एनडीए 225 सीट जीतेगी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 10, 2025 15:02 IST2025-01-10T15:00:44+5:302025-01-10T15:02:07+5:30

Bihar Politics: चार सीटों पर हुए उप चुनाव में एनडीए का 100 फीसदी स्ट्राइक रेट रहा। राजद के लोग जिसे अपना गढ़ मानते थे, जहां आधिपत्य मानते थे कि कुछ भी हो जाए बेलागंज जैसी सीट हम लोग कभी नहीं जीतेंगे।

Bihar Politics CM Nitish Union Minister Chirag Paswan meet Governor Arif Mohammad Khan said NDA will win 225 votes in 2025 | Bihar Politics: सीएम नीतीश के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान?, कहा- 2025 में एनडीए 225 सीट जीतेगी

file photo

Highlightsचिराग पासवान तरारी विधानसभा को भूल गए।विधानसभा के उपचुनाव में परिणाम दिख गए हैं। पांडेय जी की कौन सी सीट थी....जवाब मिला तरारी

Bihar Politics: लोजपा (रामविलास) प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को बिहार में नये राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजनेताओं के मुलाकात की। राजभवन में बिहार के राज्यपाल से मुलाकात के बाद बाहर निकले चिराग पासवान ने दावा किया की बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि हाल में हुए उप चुनाव में दिख गया कि किस तरह से राजद अपने गढ़ में भी हार गई। बेलागंज जिसे कहा जाता था कि वहां एनडीए नहीं जीतेगी, लेकिन हम लोग वहां भी जीत गए। हालांकि चिराग पासवान तरारी विधानसभा को भूल गए।

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा के उपचुनाव में परिणाम दिख गए हैं। चार सीटों पर हुए उप चुनाव में एनडीए का 100 फीसदी स्ट्राइक रेट रहा। राजद के लोग जिसे अपना गढ़ मानते थे, जहां आधिपत्य मानते थे कि कुछ भी हो जाए बेलागंज जैसी सीट हम लोग कभी नहीं जीतेंगे। क्या हुआ?

इसके बाद चिराग पासवान पीछे मुड़ते हुए पूछते हैं...पांडेय जी की कौन सी सीट थी....जवाब मिला तरारी। ये सीटें महागठबंधन के लोग पॉकेट की सीट समझते थे। क्या हुआ भाई? यह लोग चारों सीट हार गए। उन्होंने कहा कि एनडीए की ताकत है। एनडीए के सभी पांचों दल साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारे सभी घटक दल के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हो रही है।

15 तारीख से यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। यह गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं है, जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक एनडीए की सभी दलों के अध्यक्षों की बॉन्डिंग है। हमलोग बूथ स्तर तक लेकर जा रहे हैं। हम लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी कहा था कि बिहार में परिणाम अच्छे रहेंगे। ऐसे ही विधानसभा चुनाव में मानकर चलिए कि एनडीए 225 से अधिक सीटें जीत कर आएगी।

Web Title: Bihar Politics CM Nitish Union Minister Chirag Paswan meet Governor Arif Mohammad Khan said NDA will win 225 votes in 2025

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे