लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: आरसीपी सिंह को लेकर हंगामा जारी, दयानंद राय ने कहा-पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भ्रष्टाचार पर जवाब क्यों नहीं दिया..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2022 17:09 IST

Bihar Politics: जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय ने कहा कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पार्टी के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलेरेंस की नीति का पालन कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअनियमितता और भ्रष्टाचार के बारे में जिन सवालों को उठाया वो बेहद गंभीर थे।आरसीपी सिंह ने प्राथमिक सदस्यता से सीधा इस्तीफा दे दिया।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है।

नई दिल्लीः बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) और आरसीपी सिंह को लेकर हंगामा जारी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बाद अब जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय ने आसीपी पर तीखा जबानी हमला किया है। दयानंद राय ने कहा कि आरसीपी सिंह का दामन अगर साफ है तो उन्हें पार्टी द्वारा दी गयी कारण बताओ नोटिस काजवाब देना चाहिए था।

दयानंद राय ने कहा कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पार्टी के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलेरेंस की नीति का पालन करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को नोटिस जारी करते हुए उनके द्वारा हासिल संपत्ति में व्याप्त अनियमितता और भ्रष्टाचार के बारे में जिन सवालों को उठाया वो बेहद गंभीर थे।

जिनका जवाब आरसीपी सिंह ने नहीं दिया और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सीधा इस्तीफा दे दिया, जो यह साबित करता है कि उनके पास सवालों के पर्याप्त जवाब नहीं थे और उनके द्वारा अर्जित सम्पति में अनिमितता और भ्रष्टाचार व्याप्त है। उनके इस्तीफे ने उनकी स्वीकार्यता को दर्शाया है और पार्टी द्वारा उठाये सवालों में शत प्रतिशत सच्चाई है। उनके जाने से पार्टी और पाक हुई है।

राय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है। दिल्ली ही नहीं पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी की सफलता इस बात को साबित करती है जहाँ मणिपुर विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 6 सीटें जीती है।

राय ने कहा, आने वाले दिल्ली के एमसीडी चुनावों में जदयू का अभूतपूर्व प्रदर्शन होगा, इसकी तैयारी दिल्ली जदयू ज़मीनी स्तर पर कर रही है। आरसीपी सिंह ने कहा जहाज़ डूब रहा है, उस व्यक्ति के एक बौखलाहट का प्रतीक है क्योंकि जो खुद भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारबिहारदिल्लीआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया