लाइव न्यूज़ :

Bihar Political Crisis LIVE: सियासी चौसर में अगला दांव क्या?, बिहार की सियासत लगातार उलझती जा रही, कौन मारेगा सत्ता की बाजी?

By एस पी सिन्हा | Updated: January 26, 2024 13:22 IST

Bihar Political Crisis LIVE: 28 जनवरी को आयोजित होने वाला महाराणा प्रताप रैली को भी रद्द कर दिया है। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार को शामिल होना था, अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्णिया में राहुल गांधी की रैली होनी है। जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। कांग्रेस ने नीतीश कुमार को न्योता दिया था।

Bihar Political Crisis LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सियासी अटकलबाजियों का दौर जारी है। इस बीच जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है और पार्टी के सभी विधायकों को पटना बुलाया गया है। जदयू के तरफ से आगामी दिनों महाराणा प्रताप का कार्यक्रम किया जाना था। लेकिन पार्टी ने 28 जनवरी को आयोजित होने वाला महाराणा प्रताप रैली को भी रद्द कर दिया है। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार को शामिल होना था, अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। अब जदयू के सभी विधायकों को आज शाम तक पटना पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

वहीं 30 जनवरी को पूर्णिया में राहुल गांधी की रैली होनी है। कांग्रेस ने नीतीश कुमार को राहुल की जनसभा में शामिल होने का न्योता दिया था। लेकिन अब नीतीश कुमार की ओर से साफ कर दिया है कि वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा नहीं बनेंगे।

उधर,  बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष और जदयू के नेता महेश्वर हजारी का भी मुंबई दौरा रद्द हो गया है। वहीं आज गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मैदान में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच दुरी साफ देखा गया। दोनों नेताओं के चेहरे पर तनाव साफ नजर आया। ऐसे मे जदयू और राजद की ओर से सियासी चाल चले जा रहे हैं। नजर भाजपा की अगले कदम पर जा टिकी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं