Bihar Political Crisis LIVE: सियासी चौसर में अगला दांव क्या?, बिहार की सियासत लगातार उलझती जा रही, कौन मारेगा सत्ता की बाजी?
By एस पी सिन्हा | Updated: January 26, 2024 13:22 IST2024-01-26T13:21:10+5:302024-01-26T13:22:26+5:30
Bihar Political Crisis LIVE: 28 जनवरी को आयोजित होने वाला महाराणा प्रताप रैली को भी रद्द कर दिया है। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार को शामिल होना था, अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

file photo
Bihar Political Crisis LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सियासी अटकलबाजियों का दौर जारी है। इस बीच जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है और पार्टी के सभी विधायकों को पटना बुलाया गया है। जदयू के तरफ से आगामी दिनों महाराणा प्रताप का कार्यक्रम किया जाना था। लेकिन पार्टी ने 28 जनवरी को आयोजित होने वाला महाराणा प्रताप रैली को भी रद्द कर दिया है। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार को शामिल होना था, अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। अब जदयू के सभी विधायकों को आज शाम तक पटना पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
#WATCH | Bihar RJD leader Shyam Rajak says, "Our (RJD-JD(U)) alliance is strong and it will continue to remain strong." pic.twitter.com/6Rb73bfZ4I
— ANI (@ANI) January 26, 2024
वहीं 30 जनवरी को पूर्णिया में राहुल गांधी की रैली होनी है। कांग्रेस ने नीतीश कुमार को राहुल की जनसभा में शामिल होने का न्योता दिया था। लेकिन अब नीतीश कुमार की ओर से साफ कर दिया है कि वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा नहीं बनेंगे।
#WATCH | On the political situation in the state, Bihar BJP MLA Gyanendra Singh Gyanu says, "A change is certain. It is a matter of short time now. In a BJP yesterday, the party has also taken a decision. Nitish ji is also ready. PM Modi also likes Nitish ji. NDA will win all 40… pic.twitter.com/fm9oh5XUlc
— ANI (@ANI) January 26, 2024
उधर, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष और जदयू के नेता महेश्वर हजारी का भी मुंबई दौरा रद्द हो गया है। वहीं आज गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मैदान में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच दुरी साफ देखा गया। दोनों नेताओं के चेहरे पर तनाव साफ नजर आया। ऐसे मे जदयू और राजद की ओर से सियासी चाल चले जा रहे हैं। नजर भाजपा की अगले कदम पर जा टिकी है।
#WATCH | On the current political situation in Bihar, Congress leader Prem Chandra Mishra says, "I can say with confidence that Nitish Kumar will remain with the INDIA alliance. Nitish Kumar has resolved to throw BJP out of power, and we have trust in his resolve." pic.twitter.com/oJW34hEoAR
— ANI (@ANI) January 26, 2024