लाइव न्यूज़ :

बंगाल गये बिहार की पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला, थाना प्रभारी की मौत

By भाषा | Updated: April 10, 2021 16:49 IST

Open in App

किशनगंज/पटना, 10 अप्रैल बिहार के किशनगंज जिला के नगर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के गोवालपोखर थाना क्षेत्र में भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुमार पुलिस बल के साथ मोटरसाइकिल लूट के मामले में पंथापाडा गांव में चिन्हित व्यक्ति के यहां बीती रात पूछताछ करने गये थे।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘पूछताछ के दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जिसमें कुमार की मौत हो गई।’’

इसमें कहा गया है कि इस घटना के संबंध में नामजद आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी फिरोज आलम, अबुजर आलम और सहीनुर खातून शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिवंगत पुलिस निरीक्षक कुमार के परिजनों को अनुग्रह अनुदान, सेवान्त लाभ एवं एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने के लिए त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

कुमार, पूर्णिया जिले के जानकी नगर थाना क्षेत्र के निवासी और 94 बैच के निरीक्षक थे। वह एक वर्ष पूर्व किशनगंज नगर थाना में पदस्थापित हुए थे।

किशनगंज जिला से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमार को किशनगंज पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह