लाइव न्यूज़ :

बिहार: टेक्सटाइल कारोबारी की परिवार संग आत्महत्या मामले में नया खुलासा, पति-पत्नी दोनों लेना चाहते थे तलाक

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2019 19:51 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी लॉ एंड आर्डर राकेश कुमार ने निशांत के बेडरूम को फिर से तीन घंटे तक सर्च किया तो पूरी कहानी सामने आ गई. पुलिस को बेडरूम से दो पेपर मिले, जिनसे पूरी घटना ही खुल गई और यह भी साफ हो गया कि निशांत बहुत ही डिप्रेशन में थे.

Open in App

बिहार की राजधानी पटना में टेक्सटाइल कारोबारी निशांत सर्राफ उर्फ निशु का पूरे परिवार के साथ आत्महत्या के पीछे का राज खुल गया है. इस मामले में नया खुलासा हुआ है. सूत्रों की मानें तो निशांत की पत्नी अल्का उनसे तलाक लेना चाहती थी. पुलिस ने तलाक से संबंधित कई तरह के दस्तावेज बरामद किये हैं. दस्तावेज के मुताबिक कयास लगाए जा रहे हैं कि निशांत पिछले 6 साल से डिप्रेशन में थे. बताया गया है कि खेतान मार्केट स्थित शोरूम को उद्घाटन भी निशांत की गैरहाजिरी में हुआ था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी लॉ एंड आर्डर राकेश कुमार ने निशांत के बेडरूम को फिर से तीन घंटे तक सर्च किया तो पूरी कहानी सामने आ गई. पुलिस को बेडरूम से दो पेपर मिले, जिनसे पूरी घटना ही खुल गई और यह भी साफ हो गया कि निशांत बहुत ही डिप्रेशन में थे. पुलिस ने उनके कमरे से तलाक पेपर बरामद किया है.

पता चला है कि निशांत का पत्नी अलका से संबंध अच्छा नहीं था. दोनों के संबंधों में तल्खी थी. वे झगडते थे. यह विवाद तलाक तक पहुंच गया था. निशांत की पत्नी अलका तलाक लेना चाहती थीं. इसकी तैयारी अंदर-अंदर हो गई थी. दोनों तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर कर चुके थे, लेकिन अभी यह फाइल नहीं हुआ था. इसके अलावा एक दूसरा सुसाइड लेटर भी मिला है. इसे निशांत ने पिता अशोक सर्राफ के नाम लिखा है. पुलिस ने इस दोनों कागजात को बरामद करने के बाद यह साफ कर दिया है कि यह मामला आत्महत्या का है. निशांत काफी डिप्रेशन में थे, इसलिए उन्होंने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी और खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया. वहीं, बेटा अभी जिदंगी के लिए स्थानीय अस्पताल में संघर्ष कर रहा है. वैसे पति-पत्नी का विवाद भले ही तलाक की हद तक पहुंच गया हो, पर लोग यह मानने को तैयार नहीं हैं. उनके कुछ रिश्तेदारों का कहना है कि निशांत ऐसे नहीं थे. वह अपने ही हाथों अपने परिवार को मिटा नहीं सकते थे. वहीं, निशांत ने अपने सुसाइड लेटर में लिखा है, "पापा, मैंने दोस्त सुमित से रू. 12 लाख ब्याज पर लिये हैं. उसे ब्याज समेत वापस कर दीजिएगा. मुझे माफ कर दीजिएगा पापा. मैं पांच-छह साल से बहुत परेशान हूं. मुझे लग रहा था परिस्थितियां बदलेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.वहीं, पुलिस ने घटना के दिन निशांत का मोबाइल फोन कब्जे में लिया था. निशांत का लैपटॉप भी हाथ लग गया. अब निशांत व अलका के मोबाइल फोन और लैपटॉप से जांच की जा रही है. मैसेंजर, एसएमस, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर मौजूद निशांत और अलका की चैटिंग व अन्य चीजों को खंगाला जा रहा है, क्योंकि पुलिस अभी यह साफ नहीं कर पायी है कि अगर यह सुसाइड था तो क्यों ऐसा हुआ? पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल फोन और लैपटॉप से घटना के बारे में कुछ जानकारी मिलेगी. पति-पत्नी के बीच अगर विवाद होता था तो इसकी मूल वजह क्या थी? विवाद कैसा था, आखिर कौन-सी ऐसी गुत्थी, जिसे परिवार नहीं सुलझा पा रहा था. पुलिस को जांच में एक और चीज साफ हुई कि अलका सर्राफ सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती थीं. पुलिस एफएसएल रिपोर्ट के इंतजार है. फिंगरप्रिंट से यह देखा जा रहा है कि घर में कोई बाहरी व्यक्ति तो नहीं घुसा था. फिलहाल जांच जारी है. पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लिया है और हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से इसकी करायी जा रही है. पुलिस यह साफ करना चाहती है कि सुसाइड नोट निशांत ने खुद लिखा है या नहीं?

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं